फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   One arrested for shooting BJP SC Morcha district minister

Moradabad News: भाजपा एससी मोर्चा के जिला मंत्री को गोली मारने में एक गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
One arrested for shooting BJP SC Morcha district minister
कांठ (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

भाजपा एससी मोर्चा के जिला मंत्री और विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री मोहित कुमार के साथ रंजिशन मारपीट करने और उन्हें गोली मारने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी अभी फरार है।

छजलैट थाना क्षेत्र के गांव छज्जूपुरा दोयम निवासी मोहित कुमार भाजपा एससी मोर्चा का जिला मंत्री है। 29 मार्च की शाम उसे छजलैट के ही गांव संदलीपुर निवासी कपिल बुलाकर अपने साथ खेत पर ले गया था। खेत में पहले से ही छज्जूपुरा दोयम निवासी अमित भी मौजूद था। अमित और कपिल ने रंजिशन मोहित के साथ मारपीट कर उसे तमंचे से गोली मार दी थी। घायल मोहित को इलाज के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अभी भी उसका इलाज चल रहा है। मामले में मोहित के भाई मुकेश कुमार ने रविवार को अमित और कपिल के खिलाफ हत्या के प्रसास और जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी अमित को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष छजलैट अर्जन त्यागी का कहना है कि कपिल फरार है, उसे पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed