फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   One accused arrested in the kidnapping case of a policeman's minor daughter

Moradabad News: पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी के अपहरण मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested in the kidnapping case of a policeman's minor daughter
ठाकुरद्वारा। उत्तराखंड की महिला पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी के अपहरण के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी थाना मझोला के पटपटपुरा निवासी है। वह नाबालिग है। उसका चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने अन्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का दावा किया है। उत्तराखंड के थाना कुंडा के एक गांव निवासी महिला की अपने पति की मौत के बाद पुलिस में नौकरी मिली है। उसकी बेटी ठाकुरद्वारा के एक गांव में अपनी ननिहाल में रह कर पढ़ रही है। उसका आठ जनवरी को सुबह ननिहाल से अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने नाबालिग को उसके एक रिश्तेदार के यहां से बरामद कर लिया है। उसके कोर्ट में बयान के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिसकर्मी की तहरीर पर पांच के खिलाफ नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed