फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Om Prakash Rajbhar again attaked on BJP in Moradabad

ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा पर फिर साधा निशाना, कहा- प्रदेश में राम भरोसे है सरकार

Fri, 02 Nov 2018 06:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Fri, 02 Nov 2018 06:45 PM IST
विज्ञापन
Om Prakash Rajbhar again attaked on BJP in Moradabad
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के साझीदार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा पर फिर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा को प्रदेश में राम के भरोसे होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन




मुरादाबाद दौरे पर आए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि चुनाव आते ही भाजपा का राम पर भरोसा बढ़ जाता है। 2019 का चुनाव नजदीक आते ही वे राम मंदिर-मंदिर चिल्ला रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इनको पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की बात समझ नहीं आ रही है। शिक्षा और बेरोजगारी पर सरकार का ध्यान नहीं है। लोगों को बहका कर वोट लेने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजभर ने आरोप लगाया कि यह हिंदू मुस्लिम को लड़ाते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि दंगों में यह नहीं बल्कि आम आदमी मरता है। आजतक इनका एक भी नेता नहीं मरा। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले ड्रामेबाज हैं और उनकी पार्टी ड्रामा। 

सरदार पटेल की मूर्ति के बारे में सवाल पूछने पर कहा कि हम उनकी मूर्ति के विरोधी नहीं हैं लेकिन इससे पहले शिक्षा और बेरोजगारी पर खर्च होना चाहिए था। राजभर ने आरोप लगाया कि जब जब पिछड़ों की बात हुई इन्होंने उसे दबाने का काम किया। सपा बसपा के गठबंधन पर कहा कि अगर ऐसा हुआ तो भाजपा की हालत ख़राब हो जायेगी।

कीचड़ को साफ करने के लिए कीचड़ में रहना जरूरी

सपाइयों ने शुक्रवार को दोपहर संभल में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले को रोक लिया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष ने उनको भाजपा के साथ रहने पर घेरा। इस पर उन्होंने कहा कि कीचड़ को साफ करने के लिए कीचड़ में ही रहना जरूरी है। इस दौरान भाजपा से जुड़े कई तीखे सवाल भी सपाइयों ने किए। 

सभी सवालों का जवाब उन्होंने इत्मीनान से दिया। पांच मिनट तक बातचीत के बाद वह आगे बढ़ गए। सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां के नेतृत्व में सपाइयों ने संभल-बहजोई मार्ग पर सरायतरीन में पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले को रोक लिया। वह बहजोई में कार्यक्रम के बाद सोतीपुरा में समर्थकों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। 

रास्ते में संभल- बहजोई मार्ग पर स्थित तेजराम कोठी के करीब मंत्री को रोककर सपाइयों ने संभल की सड़कें खराब होने और विकास कार्य न होने की बात कही। सपाइयों ने कहा कि आप ऐसी पार्टी के साथ क्यों हैं, जो विकास नहीं कर रही और नौजवानों की नौकरी छीन रही है। 

इस पर मंत्री बोले- कीचड़ को साफ करने के लिए कीचड़ में रहना जरूरी होता है। इस पर सपा जिलाध्यक्ष ने सवाल किया, अरे अब तो काफी समय हो गया. आप कब तक इस कीचड़ में रहेंगे। ज्यादा कीचड़ में रहने से तो कपड़े भी पूरी तरह खराब हो जाते हैं।  मंत्री ने कहा कि ऐसा नहीं है, आप खेल देखते जाइए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed