फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Old payments remaining, 27 crores outstanding for the current session

Moradabad News: पुरानी अदायगी शेष, वर्तमान सत्र के बकाया हुए 27 करोड़

Fri, 28 Nov 2025 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 28 Nov 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Old payments remaining, 27 crores outstanding for the current session
बिलारी। स्थानीय लक्ष्मी जी चीनी मिल पर बीते सीजन के गन्ना मूल्य के 23 करोड़ रुपये अभी भी बकाया चल रहे हैं। इस बीच चीनी मिल पर वर्तमान सत्र में खरीदे गए गन्ना मूल्य के 27 करोड़ रुपये और बकाया हो गए हैं। बृहस्पतिवार दोपहर सहकारी गन्ना विकास समिति बिलारी के सभापति चौधरी विजयपाल सिंह समिति कार्यालय पहुंचे। सभापति ने समिति के सचिव और स्टाफ के साथ बैठक कर गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा की। इस दौरान समिति स्टाफ ने सभापति को बताया कि बिलारी चीनी मिल पर अभी बीते सीजन के गन्ना मूल्य के लगभग 23 करोड़ रुपये बकाया रह गए हैं। वर्तमान सीजन में बीती दस नवंबर से चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू होने के बाद अब तक बिलारी चीनी मिल ने गन्ना समिति बिलारी के माध्यम से 25 करोड़ 57 लाख रुपये का छह लाख 41 हजार क्विंटल और गन्ना समिति मुरादाबाद के माध्यम से एक करोड़ 77 लाख रुपये का गन्ना खरीद लिया है। ऐसी स्थिति में बिलारी चीनी मिल पर वर्तमान सीजन के भी गन्ना मूल्य के लगभग 27 करोड़ रुपये बकाया हो गए हैं। समिति सभापति ने बिलारी चीनी मिल द्वारा पुराने और नए गन्ना मूल्य के भुगतान में देरी करने पर नाराजगी जताते हुए समिति सचिव से चीनी मिल के उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक गन्ना को पत्र लिखने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed