{"_id":"58f686a14f1c1b3f3b472bf4","slug":"old-man-died-to-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से शिकायत करने जा रहे बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से शिकायत करने जा रहे बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Wed, 19 Apr 2017 03:09 AM IST
विज्ञापन
heart attack
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएसी के हवलदार के खिलाफ ठगी की शिकायत करने सीएम योगी आदित्यनाथ के पास हरियाणा से लखनऊ जा रहे बुजुर्ग गोपाल शर्मा की देर रात गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन में हार्ट के चलते मौत हो गई। लखनऊ में तैनात एक पीएसी हवलदार ने बुजुर्ग को बेटे की नौकरी लगवाने का झांसा देकर चार लाख रुपये ठगे थे।
यात्रियों की सूचना पर जीआरपी ने पुलिस ने शव को ट्रेन से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मूलरूप से महाराजगंज के बीसोखोर गांव निवासी गोपाल शर्मा (70) अपने बेटे अनिल शर्मा के साथ हरियाणा के फरीदाबाद की राजीव नगर कालोनी में रहते थे।
अनिल ने बताया कि उनके भाई सुशील की एसबीआई में नौकरी लगवाने के नाम पर लखनऊ पीएसी में तैनात हवलदार हेमंत शर्मा ने उनके पिता से चार लाख रुपये लिए थे। हेमंत शर्मा उनका दूर का रिश्तेदार भी है। आरोप है कि पैसा लेने के बावजूद उसने नौकरी नहीं लगवाई और अब पैसे भी वापस नहीं कर रहा था। तकादा करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
अनिल ने बताया कि अफसरों से शिकायत के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उनके पिता सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से शिकायत करने के लिए लखनऊ जा रहे थे। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से वह गरीब नवाज ट्रेन में सवार हुए थे। मुरादाबाद स्टेशन से पहले ही उन्हें ट्रेन में हार्ट अटैक पड़ गया, जिससे उनकी मौत हो गई।
आरोप है कि ठगी गई रकम वापस न मिलने से ही वह तनाव में थे। यात्रियों ने मामले की सूचना मुरादाबाद जीआरपी को दी। एसएचओ जीआरपी अय्यूब हसन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। परिजनों का कहना है कि वह लखनऊ में घटना की बाबत रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।