फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Old lady dies, dead body remained in the house for a week

Moradabad News: वृद्धा की मौत, एक सप्ताह तक घर में पड़ा रहा शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Old lady dies, dead body remained in the house for a week
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने जब दरवाजा तोड़कर देखा तो शव फर्श पर पड़ा मिला। 60 वर्षीय शीरी मकान में अकेली रहती थीं।
विज्ञापन

कटघर थाना के लाजपतनगर निवासी शीरी अविवाहित थीं। उनके पिता मोहम्मद नासिर की कुछ साल पहले माैत हो गई थी, जबकि भाई हमदा का एक साल पहले निधन हो गया था। इसके बाद से वह अकेली ही रह रही थीं। आसपास के लोगों का कहना है कि वह पिछले एक सप्ताह से घर से बाहर नहीं निकली थीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह शीरी के मकान से दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कटघर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी कर उनके रिश्तेदारों को सूचना दी। मझोला थाना क्षेत्र में टीपी नगर में रहने वाले शीरी के मौसेरे भाई अब्बास और मुगलपुरा के मुफ्ती टोला में रहने वाले चचेरे भाई अब्दुल्ला भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो शीरी का शव फर्श पर पड़ा था। पुलिस ने फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ल। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव करीब एक सप्ताह पुराना लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed