{"_id":"644ad7e5056f5a0f990bec54","slug":"observers-were-deployed-for-four-districts-of-the-circle-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-128966-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मंडल के चार जिलों के लिए प्रेक्षक तैनात किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मंडल के चार जिलों के लिए प्रेक्षक तैनात किए गए
विज्ञापन
मुरादाबाद। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए मंडल के चार जिलों में प्रेक्षकों की तैनाती कर दी है। ये प्रेक्षक 29 अप्रैल की शाम तक अपने जिलों में चुनाव कराने के लिए कार्यभार संभाल लेंगे।
निर्वाचन आयोग के अनुसार मुरादाबाद जिले में मोनिका रानी अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेस वे गौतमबुद्धनगर, सुरेंद्र प्रसाद सिंह अपर आयुक्त कानपुर, अमरोहा जिले में, नीना शर्मा निदेशक प्रशासन एवं प्रबंधक अकादमी लखनऊ, रामपुर जिले में और अनिल कुमार तृतीय सचिव श्रम एवं रोजगार प्रेक्षक बनाए गए हैं। इसी प्रकार संभल जिले में धन लक्ष्मी के. सचिव मानवाधिकार आयोग को प्रेक्षक के रूप में तैनात किया गया है।
निर्वाचन आयुक्त के अनुसार प्रेक्षक अपने -अपने जिलों में पहुंचने के बाद चुनाव की तैयारियों की जानकारी लेने के लिए जिले के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद चार मई को आयोजित मतदान की तैयारियों के संदर्भ में क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। सभी प्रेक्षक जिलों की स्थितियों से आयोग को भी अवगत कराएंगे। मतदान के दिन प्रेक्षक क्षेत्र का भ्रमण करेंगे ताकि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराया जा सके। कोई गंभीर समस्या होने पर प्रेक्षक उसके बारे में तत्काल आयोग को अवगत कराएंगे।