फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Nutrition Rehabilitation Centres will be set up at the Bilari and Kanth CHCs, along the lines of the one at the District Hospital.

Moradabad News: जिला अस्पताल की तर्ज पर बिलारी और कांठ सीएचसी में बनेंगे पोषण पुनर्वास केंद्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Nutrition Rehabilitation Centres will be set up at the Bilari and Kanth CHCs, along the lines of the one at the District Hospital.
मुरादाबाद। जिला अस्पताल की तर्ज पर बिलारी और कांठ सीएचसी पर भी पोषण पुनर्वास केंद्र बनाए जाएंगे। 10-10 बेड की क्षमता वाले इन पोषण पुनर्वास केंद्रों में गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को भर्ती कर उपचार दिया जाएगा। यहां बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाएगा। उपचार के दौरान बच्चों की सेहत, वजन और पोषण स्तर में सुधार की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन




पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में आमतौर पर 14 दिन तक बच्चों को भर्ती रखकर उपचार किया जाता है। जरूरत पड़ने पर गंभीर स्थिति वाले बच्चों के लिए भर्ती की अवधि बढ़ाई जा सकती है। बच्चों के साथ रहने वाली मां या देखभाल करने वाले को निर्धारित नियमों के अनुसार भत्ता भी दिया जाता है। इससे परिवार को बच्चे के उपचार के दौरान आर्थिक मदद मिलती है। केंद्रों पर बच्चों की देखभाल के साथ माताओं को भी पौष्टिक भोजन, स्तनपान और घर पर बच्चों के खानपान से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। उपचार के बाद बच्चों की नियमित जांच और वजन की निगरानी भी जरूरी होगी, ताकि दोबारा कुपोषण की स्थिति न बने।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में संचालित एनआरसी में पिछले साढ़े चार साल में 1148 बच्चों का उपचार किया जा चुका है। यहां बच्चों के बेहतर उपचार के लिए बेड की संख्या भी बढ़ाई गई है। अब बिलारी और कांठ में केंद्र स्थापित होने से ग्रामीण क्षेत्रों के गंभीर कुपोषित बच्चों को उपचार की सुविधा नजदीक मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed