{"_id":"5753b81c4f1c1b7d2810d67e","slug":"now-will-be-the-referee-behind-the-goal-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":" अब गोल पोस्ट के पीछेे भी होेंगे रेफरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गोल पोस्ट के पीछेे भी होेंगे रेफरी
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sun, 05 Jun 2016 10:57 AM IST
विज्ञापन
फुटबाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुटबाल मैच में अब हर गोल पर नजर रखी जाएगी। गेंद ने गोल पोस्ट की लाइन क्रास की कि नहीं इसपर नजर रखने के लिए मैच में दो और रेफरी रखे जाएंगे, जो गोल पोस्ट के पीछे से नजर रखेंगे। ऐसा गोल पोस्ट की लाइन क्रास को लेकर होने वाले विवाद के मद्देनजर किया गया है। वहीं अब मैच के दौरान पांच की जगह सात रेफरी होंगे। पांच ग्राउंड में और दो ग्राउंड के बाहर।
फेडरेशन इंटरनेशनल फुटबाल एसोसिएशन (फीफा) ने फुटबाल के नियम कायदों में कुछ बदलाव किए हैं। फीफा ने मैच के दौरान रेफरी की संख्या बढ़ा दी है। पुराने नियम के मुताबिक पहले मैच के दौरान कुल पांच रेफरी होते थे। इनमें तीन रेफरी ग्राउंड में मैच पर नजर रखते थे। जबकि दो ग्राउंड के बाहर रहते थे। एक फोर्थ आफिसियल की भूमिका में होता है तो दूसरे को रिजर्व में रखा जाता है। लेकिन अब मैच के दौरान ग्राउंउ में पांच रेफरी होंगे।
इसमें दो रेफरी तो सिर्फ गोल पोस्ट पर नजर रखेंगे। ये दोनों रेफरी गोल पोस्ट के पीछे खड़े होंगे। बाकी बचे दो रेफरी ग्राउंड के बाहर अपनी पुरानी भूमिका में होंगे। पिछले दिनों बनारस में हुए दो दिवसीय कार्यशाला में प्रदेश के रेफरी को नए नियम कायदों से रूबरू कराया गया। जिला फुटबाल संघ के सचिव मो. नासिर कमाल ने बताया कि नए नियम के तहत सात रेफरी होंगे। असिस्टेंट रेफरी अब अदर आफिसर कहलाएंगे।
विज्ञापन
वर्कशाप में मुरादाबाद के तीन रेफरी हुए शामिल
मुरादाबाद। आल इंडिया फुटबाल फेडरेशन (एआईएफएफ) की ओर बनारस में 28 और 29 मई को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के करीब चालीस रेफरी शामिल हुए। मुरादाबाद से मो. नासिर कमाल, फारूख हुसैन और माधुरी देवी शामिल हुई।
हाकी की तर्ज पर होगा किक आफ
मुरादाबाद। अब फुटबाल में भी किक आफ हाकी की तर्ज पर होगा। सेेंटर लाइन से होने वाले मैच की शुरुआत में खिलाड़ी अपने हाफ की ओर भी बाल दे सकता है। जबकि पहले किक आफ सिर्फ आगे की ओर होती थी। सेंटर लाइन से बाल को आगे देना होता था।