फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Now students of odd semesters can fill the examination form till 25th

Moradabad News: अब 25 तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं विषम सेमेस्टर के विद्यार्थी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Now students of odd semesters can fill the examination form till 25th
मुरादाबाद। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर स्नातक विषम सेमेस्टर के विद्यार्थी 25 अक्तूबर तक परीक्षा फाॅर्म भर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने रविवार को आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। वहीं, विद्यार्थियों का कहना है कि आवेदन करते समय उन्हें काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थी 25 अक्तूबर तक ऑनलाइन फॉर्म भरने के साथ शुल्क जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा आवेदनपत्र जमा करने एवं महाविद्यालयों द्वारा परीक्षा आवेदनपत्रों को ऑनलाइन सत्यापित करने की अंतिम तारीख 28 अक्तूबर है। केजीके कॉलेज की बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा मीना ने बताया कि आवेदन करते समय मेजर विषय में हिंदी भाषा विषय नहीं आना चाहिए, लेकिन बार-बार यही आ रहा है। इसकी वजह से काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के हेल्पलाइन नंबर पर काॅल की, लेकिन बात नहीं हो सकी। बीएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा चांदनी ने बताया कि मेरे परीक्षा फॉर्म में माइनर पेपर प्रदर्शित नहीं हो पाया है। यह विषय वेबसाइट पर नहीं दिखाई दे रहा है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद कॉलेज में फॉर्म जमा हो चुका है। अब उसमें संशोधन नहीं हो पा रहा है। एमए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा रति ने बताया कि मैंने परीक्षा फॉर्म भरा तो सभी विषय सही से भर गए। जब मैंने इस फॉर्म का फाइनल प्रिंट लेना चाहा तो उसमें फोटो और हस्ताक्षर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------

स्नातक की आठ और परास्नातक की 16 नवंबर से परीक्षा
विश्वविद्यालय की ओर से विषम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। स्नातक के पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षा आठ नवंबर से प्रस्तावित है। परीक्षा तीन पालियों में होगी। पहले और तीसरे सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षा छह दिसंबर तक और पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों की 27 दिसंबर तक चलेगी।। वहीं परास्नातक के पहले और तीसरे सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षा 16 नवंबर से शुरू होगी।



------------
विश्वविद्यालय ने आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 25 अक्तूबर कर दी है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट में परेशानी है। वोकेशनल और माइनर विषयों से संबंधित विषय परिवर्तन के लिए प्रतिदिन करीब 20 से 25 शिकायतें आ रही हैं। विवि ने कॉलेजों को संशोधन का विकल्प दिया है। यदि विद्यार्थियों काे कोई समस्या है तो वह कॉलेज में संपर्क कर सकते हैं। - प्रो. एके सिंह, परीक्षा प्रभारी, केजीके कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed