फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   now shatabdi pass on fractured track

टूटी पटरी से अब गुजरी शताब्दी एक्सप्रेस, 35 मिनट रूट ठप

Sat, 11 Feb 2017 02:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 11 Feb 2017 02:59 AM IST
विज्ञापन
now shatabdi pass on fractured track
शताब्दी एक्सप्रेस
चंदौसी में गुरुवार को पटरी काटने की घटना के एक दिन बाद कटघर स्टेशन के पास पटरी टूटी मिली। लखनऊ-दिल्ली रूट पर मुरादाबाद कटघर रेलवे स्टेशन के पास इस टूटे ट्रैक पर शताब्दी एक्सप्रेस दौड़ गई। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ, लेकिन टूटे ट्रैक से ट्रेन के गुजरने पर भी न तो गार्ड को कुछ पता चला और न ही लोको पायलट को।
विज्ञापन


बाद में पेट्रोलिंग कर रहे की मैन की नजर चटकी पटरी पर पड़ी। जानकारी होने के बाद डाउन लाइन पर रेल संचालन बंद कर दिया गया। इसके चलते जम्मूतर्वी-कानपुर एक्सप्रेस पैंतीस मिनट खड़ी रही। इसके अलावा मंडल में तीन और स्थानों पर भी रेल फ्रैक्चर हुए।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह सवा नौ बजे ट्रैक की पेट्रोलिंग कर रहे की मैन चंद्रशेखर को कटघर स्टेशन से पहले गुलाबबाड़ी क्रासिंग के पास पटरी टूटी मिली। की मैन ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। जबकि जानकारी होने से ठीक दस मिनट पहले दिल्ली-काठगोदाम शताब्दी एक्सप्रेस काठगोदाम के लिाए इस ट्रैक से गुजरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद डाउन लाइन पर ट्रेनोें का संचालन रोक दिया गया। इसके चलते जम्मूतवी से कानपुर जा रही जम्मूतवी-कानपुर एक्सप्रेस पैंतीस मिनट खड़ी रही। मौके पर पहुंची टीम ने मरम्मत कर ट्रैक दुरुस्त किया।


इसके बाद ट्रेनों को तीस की स्पीड से निकाला गया। चंदौसी में ट्रैक काटने की कोशिश के चौबीस घंटे के भीतर शहर रेल फ्रैक्चर होने से रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed