फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Now one click will be able to take the products of Mandal

मुरादाबाद: अब एक क्लिक पर ले सकेंगे मंडल के उत्पाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Now one click will be able to take the products of Mandal
मुरादाबाद। पीतलनगरी में निर्मित पीतल की पूजा थाल, मूर्ति हो अथवा रामपुरी चाकू, वायलेन, संभल में सींग के बटन, शो-पीस, फ्लावर पॉट। अमरोहा में बनने वाले विभिन्न प्रकार के ढोलक, जैकेट, पर्दे, बेड शीस्ट, बिजनौर में तैयार होने वाले लोहे के बर्तन या जैविक गुड़ सब कुछ देश-विदेश में बैठे लोग देख और खरीद सकेंगे। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने मंडलायुक्त कार्यालय सभागार में बृहस्पतिवार को इसके लिए तैयार वेबसाइट का शुभारंभ किया है। कमिश्नर का दावा है कि आने वाले समय में यह वेबसाइट मंडल में तैयार होने वाले विभिन्न उत्पादों की बिक्री में न सिर्फ इजाफा होगा बल्कि उत्पाद तैयार करने वाले कारीगरों की भी पहचान देश-विदेश तक होगी। मंडलायुक्त की पहल पर तैयार की गई वेबसाइट https://moradabaddivison.nic.in और https://ganga-kosiproucts.in है। इस पर मंडल का कोई भी कारीगर पंजीकरण कराकर अपने उत्पाद का चित्र, वीडियो, कीमत आदि अपलोड कर सकेगा। पंजीकरण करने वाला व्यक्ति सही है अथवा नहीं इसकी पड़ताल के बाद ही उसका पंजीकरण सत्यापित किया जाएगा। मंडलायुक्त ने बताया कि अभी तक देश विदेश में स्पोटर्स की ही पहचान होती थी, लेकिन इस वेबसाइट के बाद उत्पाद तैयार करने वाले की भी अपनी पहचान होगी। वह सीधे अपने उत्पाद की बिक्री कर सकेगा व मनचाहा आर्डर ले सकेगा। इस मौके पर अपर आयुक्त वीएन यादव, गजेंद्र प्रताप सिंह समेत सभी मंडल स्तरीय अधिकारी व उत्पादक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed