फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Now cricketer Deepti Sharma will learn the skill of thrashing criminals

Moradabad News: अब अपराधियों के छक्के छुड़ाने का हुनर सीखेंगी क्रिकेटर दीप्ति शर्मा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
Now cricketer Deepti Sharma will learn the skill of thrashing criminals
मुरादाबाद। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी दीप्ति शर्मा अब अपराधियों के छक्के छुड़ाने का हुनर सीखेंगी। उन्होंने डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में डिप्टी एसपी का प्रशिक्षण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

12 माह के प्रशिक्षण के दौरान दीप्ति अपराध नियंत्रण करने के साथ ही कानून का पाठ भी पढ़ेंगी। पिछले साल उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें डिप्टी एसपी बनाया था लेकिन विदेश और देश में लगातार क्रिकेट टूर्नामेंट में व्यस्त होने के कारण वह ट्रेनिंग शुरू नहीं कर पाई थीं।
विज्ञापन

आगरा के अवधपुरी कॉलोनी निवासी दीप्ति शर्मा का चयन 2014 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ था। दीप्ति शर्मा ऑलराउंडर हैं। वह बेहतरीन स्पिन गेंदबाज के साथ ही कमाल की बल्लेबाज भी हैं। वह लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 ओवर में 31 रन देकर छह विकेट लिए थे। इसके अलावा उन्होंने मैच में नाबाद 39 रन भी बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट खत्म होने के बाद अब वह प्रशिक्षण लेने मुरादाबाद आई हैं। उन्होंने डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में पहुंचकर उन्होंने एडीजी राजीव सभरवाल से मुलाकात की। एडीजी ने दीप्ति शर्मा को प्रशिक्षण ज्वाइन कराया। इस दौरान दीप्ति शर्मा ने राजीव सभरवाल के साथ अपने क्रिकेट के सफर पर भी लंबी चर्चा की। उन्होंने कहा कि देश सेवा का एक और मौका मिला है। मेरी जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं।

एडीजी ने बताया कि दीप्ति शर्मा की ट्रेनिंग भी 12 माह तक चलेगी। जिसमें उन्हें अपराध नियंत्रण, थाना प्रबंधन, साइबर अपराध, फायरिंग, घुड़सवारी, विधि विज्ञान के अलावा तीनों नए कानूनों का पाठ भी पढ़ाया जाएगा। आउटडोर और इंडोर के सभी विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। क्रिकेट टूर्नामेंट होने पर उन्हें जाने की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed