फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Now city residents will communicate with Premchandra, Nirala and Surdas

Moradabad News: प्रेमचंद्र, निराला और सूरदास से अब शहरवासी करेंगे संवाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 08:09 AM IST
विज्ञापन
Now city residents will communicate with Premchandra, Nirala and Surdas
मुरादाबाद। अब शहर के लोग सूरदास, मुंशी प्रेमचंद्र, तुलसीदास, मलिक मोहम्मद जायसी और सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जैसे साहित्यकारों की किताब को न सिर्फ आसानी से पढ़ सकेंगे, बल्कि इन महान साहित्यकारों से संवाद भी कर सकेंगे। एनिमेशन की मदद से उनकी कहानियों और कविताओं के वीडियो भी देख सकेंगे। यह सब कुछ संभव होगा शहर में बनने वाली आधुनिक साहित्य वाटिका में। इसका निर्माण जल्द ही शुरू होगा। इसका सबसे अधिक लाभ छात्र-छात्राओं को होगा।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से बुद्धि विहार में बनने वाले संविधान पार्क में ही साहित्य वाटिका का निर्माण कराया जाएगा। इस पार्क में वीआर और एआर एनिमेशन की मदद से दिग्गज साहित्यकारों की कहानियों को जीवंत रूप में दिखाया जाएगा। पार्क में पहुंचने वाले पर्यटक किताब की दुनिया में कदम रख सकेंगे और साहित्यकारों से वीआर की मदद से ही बातचीत भी कर सकेंगे। पार्क में साहित्यकारों की मूर्तियां भी लगाई जाएंगी, जिसकी पट्टिका पर उनके कार्यों के अंश और उनके जीवन के बारे में सभी जानकारी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

साहित्य वाटिका का प्रवेश द्वार झूले के पैटर्न पर खुलने वाली दो विशाल पुस्तकों के जैसा होगा, जिसके नीचे से प्रवेश करने पर लोगों को साहित्य की अनुभूति होगी। पर्यटकों को इस वाटिका में लाइब्रेरी, ई-लाइब्रेरी, रेस्तरां, बच्चों के लिए साहित्यिक थीम वाली पहेली के खेल, डिजिटल लाइब्रेरी, सेल्फी प्वाइंट आदि की सुविधा मिलेगी। यहां पुस्तक मेले का भी आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय लेखक और प्रकाशक अपनी रचनाओं का स्टॉल लगा सकेंगे और उन्हें बेच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए भी नियमित रूप से यहां प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसके विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। पार्क में प्रवेश के लिए शुल्क देना होगा। इसमें छात्रों और वरिष्ठ नागरिकों को विशेष छूट दी जाएगी। लोग पार्क का मासिक और वार्षिक कार्ड भी बनवा सकेंगे।
---------------
अपनी रचनाओं के बारे में खुद बताएंगे साहित्यकार
साहित्य वाटिका में लोग साहित्यकारों से उनकी रचनाएं, उनकी जीवन की उपलब्धियों आदि की जानकारी एनिमेशन की मदद से जान सकेंगे। साहित्यकार खुद ही अपने बारे में बताएंगे। यह पर्यटकों के लिए बेहद नया अनुभव होगा और इससे वह साहित्यकारों के बारे में तमाम चीजों को आसानी से समझ सकेंगे।
----------

इन साहित्यकारों के बारे में मिलेगी जानकारी
साहित्य वाटिका में मुंशी प्रेमचंद्र, सुमित्रानंदन पंत, गोस्वामी तुलसीदास, संत रविदास, सूरदास, अमृतलाल नागर, मलिक मोहम्मद जायसी, रामचंद्र शुक्ल, सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन, श्रीलाल शुक्ल, वेद व्यास, विष्णु शर्मा, हरिवंश राय बच्चन, रघुपति सहाय उर्फ फिराक गोरखपुरी, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जैसे साहित्यकारों के बारे में जानकारी उपलब्ध होगी।


&&&&&&&&&&&&
संविधान पार्क में ही साहित्य वाटिका का निर्माण होगा। इसमें साहित्यकारों के बारे में डिजिटल व आधुनिक रूप से जानकारियां उपलब्ध होंगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राएं, स्कूली बच्चों और साहित्य में रुचि रखने वाले लोगों के लिए यह पार्क बेहद खास होगा। - दिव्यांशु पटेल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed