{"_id":"6202c8474f368f11f805e02e","slug":"now-blood-tests-will-be-done-in-kanth-chc-kanth-news-mbd41834719","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कांठ सीएचसी में होगी खून की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कांठ सीएचसी में होगी खून की जांच
विज्ञापन
कांठ सीएचसी में आधुनिक लैब का संचालन कराते एसटीएस निहाल खान। संवाद
- फोटो : KANTH
कांठ। क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें अपने स्वास्थ्य की जांच कराने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और न ही निजी स्वास्थ्य संस्थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। क्योंकि सीएचसी पर ही अब हर प्रकार की जांच के लिए आधुनिक मशीनों का संचालन कर दिया गया है।
कांठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहले किसी भी प्रकार की जांच की सुविधा नहीं थी। इसके कारण रोगियों को 35 किलो मीटर स्थित जिला मुख्यालय पर जाना पड़ता था, या फिर निजी संस्थानों में मोटी रकम खर्च कर अपने स्वास्थ्य की जांच करानी पड़ती थी। इससे जहां रोगियों और उनके परिजनों का समय अधिक खर्च होता था। साथ ही धन भी अधिक खर्च होता था। लोगों की समस्या को देखते हुए करीब दो माह पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रशासन ने अस्पताल में ही आधुनिक मशीनों से लैस जांच लैब स्थापित कराने कराई थी। इस लैब में केएफटी, एलएफटी, एसजीपीटी, एसजीओटी, मलेरिया, डेंगू, लीवर, हार्ट आदि सहित खून की सभी प्रकार की जांच की व्यवस्था की गई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से लैब का संचालन नहीं हो पाया था। बुधवार को चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राघव कुमार सिंह, बीपीएम चंद्रशेखर यादव और एसटीएस निहाल खान की मौजूदगी में आधुनिक लैब का शुभारंभ किया गया। इस लैब का प्रभारी एलटी रणवीर सिंह को नियुक्त किया गया है। इस लैब के अस्पताल में संचालन से क्षेत्र के लोगों को बड़ा लाभ पहुंचेगा।
000000000000
टीबी की भी जांच सीएचसी पर ही करा सकेंगे
कांठ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ पर टीबी ग्रस्त लोगों की समस्या को देखते हुए अब उनकी जांच के लिए भी टीबी यूनिट लैब की स्थापन की गई। इस लैब में टीबी के रोग से ग्रस्त लोगों की जांच कर रोगियों को सहूलियत प्रदान की जाएगी। इस लैब का संचालन टीबी पर्यवेक्षकनिहाल खान, एलटी पूनम और एचबी फालिया बेगम खान की देखरेख में संचालित की गई है। संवाद
विज्ञापन
000000000000000
लैब स्थापना में कांठ सीएचसी जिले में प्रथम
कांठ। नगर व क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ देने के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कांठ में स्थापित की गई आधुनिक लैब स्थापना में कांठ सीएचसी जनपद में प्रथम स्थान पर है। बीपीएम चंद्रशेखर यादव ने बताया कि जनपद की किसी अन्य सीएचसी में ऐसी लैब स्थापित नहीं की गई है। संवाद