फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Notices stuck on Azam Khans Rampur houses wall Abdullah Azam Tazeen fatima

यूपी: आजम खां के घर का दरवाजा नोटिसों से ढका, देखकर लोग हुए हैरान

Tue, 24 Sep 2019 12:41 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 24 Sep 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
Notices stuck on Azam Khans Rampur houses wall Abdullah Azam Tazeen fatima
आजम खां के घर के बाहर लगे नोटिस - फोटो : ANI

किसानों की जमीन कब्जाने के मामलों में दर्ज  मुकदमों की जांच कर रही स्थानीय एसआईटी (विशेष जांच दल) ने सांसद आजम खां को 27 नोटिस जारी किए हैं। 27 नोटिस इसलिए जारी किए हैं कि इस मामले में सांसद के खिलाफ 27 मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन


एसआईटी ने आजम खां को नोटिस जारी कर इन मुकदमों के संबंध में 25 सितंबर तक अपना कथन अंकित कराने को कहा है। आजम खां के घर पर किसी ने नोटिस को रिसीव नहीं किया तो इसे उनके घर पर चस्पा कर दिया गया।
विज्ञापन


मामला ग्राम मझरा आलियागंज का है। जुलाई माह में 26 किसानों ने अजीमनगर थाने में तहरीर दी थी, जिसमें आरोप लगाया था कि आजम खां ने उनकी जमीन पर कब्जा कर उसे जौहर यूनिवर्सिटी में शामिल कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आजम खां उनको अपनी जमीन पर आने-जाने नहीं देते हैं। शिकायत करने पर जेल भेजवाने की धमकी दी थी। इस मामले में अजीमनगर थाने में 26 किसानों की तहरीर के आधार पर आजम खां, तत्कालीन सीओ आले हसन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक मुकदमा जिला प्रशासन की ओर से दर्ज कराया गया है। 

पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल ने इन मुकदमों की जांच के लिए स्थानीय स्तर पर एसआईटी का गठन कर दिया था, जिसके बाद एसआईटी ने मामले की जांच शुरु कर दी। एसआईटी ने इस मामले को लेकर अब सांसद आजम खां को नोटिस जारी किए हैं। सभी 27 मामलों में जारी 27 नोटिसों में आजम खां को 25 सितंबर को एसआईटी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। गंज पुलिस नोटिस तामील कराने के लिए आजम खां के घर पहुंची, तो वहां कोई नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस ने सभी नोटिस आजम खां के घर के मुख्य द्वार पर चस्पा कर दिए। 

एसआईटी के निरीक्षक दिनेश गौड़ ने बताया कि किसानों की जमीन कब्जाने के मामले में जो 27 मुकदमे दर्ज हुए हैं, उसमें सांसद आजम खां अपना कथन अंकित कराने के लिए नोटिस जारी किया है। नोटिस 23 सितंबर को जारी किए गए हैं और सांसद से अपना बयान 25 तक अंकित कराने के लिए कहा गया है।

कुछ देर बाद ही गेट से फाड़े गए नोटिस
पुलिस के नोटिस चस्पा करने के कुछ देर बाद ही नोटिस मुख्य द्वार से गायब हो गए। नोटिस किसी ने फाड़ दिए। नोटिस किसने फाड़ा इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।


जौहर ट्रस्ट के पदाधिकारियों को भी जारी हो चुका नोटिस
किसानों की जमीन कब्जाने के मामले की जांच कर रही एसआईटी ने जौहर ट्रस्ट के कई पदाधिकारियों को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किए हैं। 

एसआईटी ने राज्यसभा सदस्य डॉ. तजीन फात्मा, विधायक अब्दुल्ला आजम, विधायक नसीर खां, अदीब आजम और सलीम कासिम एसआईटी नोटिस जारी कर चुकी है। इनमें से सिर्फ नसीर खां ने एसआईटी को अपने बयान दर्ज कराए हैं। इसके अलावा अन्य किसी पदाधिकारी ने एसआईटी को बयान देने से इंकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed