फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Notices are being prepared for 22,427 voters in Kanth.

Moradabad News: कांठ में 22427 मतदाताओं को नोटिस की तैयारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Notices are being prepared for 22,427 voters in Kanth.
कांठ। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पिछले दिनों चले विधानसभा क्षेत्र स्तरीय मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य (एसआईआर) के दौरान नो मैपिंग में मिले क्षेत्र के 22427 मतदाताओं को नोटिस देने की तैयारी हो चुकी है। इसके लिए 12 अधिकारियों को भी बूथ वार जिम्मेदारी सौंपी गई है। नो मैपिंग के मतदाताओं को नोटिस देने की प्रकिया पूरी कराने के लिए एसडीएम संत दास पंवार को ईआरओ के रूप में बूथ एक से 42 तक के 1702, नायब तहसीलदार योगेशचंद्र शर्मा को बूथ 43 से 77 तक के 1732, नायब तहसीलदार अनिल कुमार मिश्रा को बूथ 78 से 122 तक के 1783, तहसीलदार राजकुमार सिंह को बूथ 123 से 176 तक के 1717, बीडीओ छजलैट आदित्य श्रीवास्तव को 177 से 221 तक के 1747, खंड शिक्षाधिकारी शिवम गुप्ता को बूथ 222 से 266 तक के 1806, सीडीपीओ निशि सिन्हा को बूथ 267 से 292 तक के 1994, फूड सेफ्टी ऑफिसर हितेंद्र पाल सिंह को बूथ 293 से 323 तक के 2357, फूड सेफ्टी ऑफिसर महीपाल सिंह को बूथ 324 से 345 तक के 2265, फूड सेफ्टी ऑफिसर राजीव कुमार को बूथ 346 से 363 तक के 1981, सीडीपीओ डिलारी राजेश कुमार को बूथ 364 से 385 तक के 2224 और विनय श्रीवास्तव को 386 से 455 तक के 919 नो मैपिंग मतदाताओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी के साथ कांठ विधानसभा क्षेत्र के सभी 455 बूथ लेविल अधिकारियों को भी पूरी निष्पक्षता के साथ नोटिस की प्रक्रिया कराने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed