फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   not space in muslim law for change

मौलाना तौकीर रजा बोले - मुस्लिम ला में तब्दीली की कोई गुंजाइश नहीं

Thu, 20 Oct 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 20 Oct 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
not space in muslim law for change
मौलाना तौकीर रजा - फोटो : फाइल ‌चित्र
आल इंडिया इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रेसीडेंट मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि भारतीय संविधान हर नागरिक को अपने धर्म के मुताबिक जीवनयापन करने का पूरा अधिकार देता है। तीन तलाक जैसे मुद्दों पर जो भी फैसला होगा वह मुस्लिम ला के मुताबिक ही होगा।
विज्ञापन


इसमें तब्दीली की कोई गुंजाइश नहीं है। केंद्र सरकार फिरकापरस्त ताकतों के इशारे पर काम कर रही है। वह बुधवार शाम मौलाना नजीरुल अकरम नईमी के सालाना उर्स पर आयोजित जलसे में शरीक हुए। इस दौरान पत्रकार वार्ता कहा कि यूपी अजीम सूबा है।
विज्ञापन


यहां बुजुर्गानेदीन, भगवान राम-कृष्ण और देवबंद है। यहां हर धर्म का अपना-अपना ला है। संविधान भी उसके मुताबिक रहने का आजादी देता है। केंद्र सरकार ये रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सपा और बसपा राज कर चुकी है। बसपा ने जाटव राज और सपा ने यादव राज को बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा को यूपी से दूर किया जाएगा। यहां बिहार माडल पर सरकार बनेगी। जिसपर काम किया जा रहा है। कई राजनीतिक दल एक साथ आएंगे। इस दौरान बाबू शराफत अली, डा. जर्रार, मो. अशफाक और मंसूर उस्मानी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed