{"_id":"5818f9f94f1c1bb9314369a1","slug":"not-find-a-good-bride-finish-his-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचाही दुल्हन नहीं मिली तो ट्रेन से कटकर कंपाउंडर ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनचाही दुल्हन नहीं मिली तो ट्रेन से कटकर कंपाउंडर ने जान दी
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Wed, 02 Nov 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
दानिश
- फोटो : फाइल चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर वालों ने प्रेमिका के साथ शादी कराने से इंकार किया तो आहत कंपाउंडर ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। मां से झगड़कर सुबह ग्यारह बजे घर से निकले कंपाउंडर का शव दोपहर करीब तीन बजे हकीमपुर रेलवे स्टेशन के पास रेल लाइन पर क्षतविक्षत हालत में मिला।
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि युवक ने अचानक ट्रेन के आगे छलांग लगा दी थी। देर रात परिजन कंपाउंडर के लापता होने की सूचना लेकर थाने पहुंचे तो शव की शिनाख्त हुई।मझोला थाना क्षेत्र के गांव उत्तमपुर बहलोलपुर निवासी दानिश (18) पुत्र नवाब जान मुरादाबाद में जिगर कालोनी में एक नर्सिंग होम में कंपाउंडर था।
दानिश का किसी लड़की के साथ अफेयर चल रहा था। इधर, परिजन किसी दूसरी लड़की के साथ उसके रिश्ते की बात चला रहा थे। दानिश ने प्रेमिका के साथ शादी करने की जिद की लेकिन परिजन नहीं माने। मंगलवार को इसी को लेकर दानिश का परिजनों से झगड़ा भी हुआ।
विज्ञापन
घर वालों ने अपनी पसंद से उसकी शादी की बात किसी दूसरी लड़की से तय कर दी थी। जिससे खफा होकर दानिश मंगलवार सुबह करीब ग्यारह बजे घर से निकल गया। घर से जाने से पहले उसकी अपनी मां अकीला के साथ कहासुनी हुई थी।
दोपहर में करीब तीन बजे हकीमपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस पहुंची तो प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक ने अचानक ट्रेन के आगे छलांग लगा दी थी। रात करीब दस बजे परिजनों ने शव की शिनाख्त दानिश के रूप में की।