Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Normal drinking water supply in Valmikinagar, low pressure problem resolved

Moradabad News: वाल्मीकिनगर में सामान्य हुई पेयजल आपूर्ति, दूर हुई लो प्रेशर की परेशानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Normal drinking water supply in Valmikinagar, low pressure problem resolved
मुरादाबाद। बंगलागांव स्थित वाल्मीकिनगर में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी दिक्कत अब सामान्य हो गई है। पहले पानी न आने और लो-प्रेशर की वजह से क्षेत्र की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा था लेकिन जलकल विभाग ने अवर जलाशय के वाल्व की मरम्मत कर इन समस्याओं का निस्तारण कर दिया है। रविवार से ही पेयजल की आपूर्ति सामान्य प्रेशर के साथ पहुंचना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राम अवतार राणा, अंजना, बाबूराम और राधेलाल वाल्मीकि ने बताया कि बीते दिनों पानी न आने से दैनिक जरूरी कामकाज प्रभावित हो रहे थे। मोहल्ले के एकमात्र हैंडपंप से भी गंदा पानी आने के कारण लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी। अंजना देवी और अनुज का कहना है कि क्षेत्र में पेयजल की समस्या बीच-बीच में आती रहती है लेकिन इस बार दिक्कत ज्यादा बढ़ गई थी। हालांकि अब आपूर्ति सामान्य हो गई है। राम अवतार के मुताबिक बीते सप्ताह बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को जलापूर्ति का संकट झेलना पड़ा था।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पार्षद शीतल ने बताया कि समस्या की जानकारी मिलते ही उन्होंने इसे जलकल विभाग तक पहुंचाया था। विभाग की ओर से भेजी गई टीम ने समस्या का निस्तारण किया। अब आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है और लो प्रेशर की शिकायत भी लोगों की दूर हो गई है। पार्षद के अनुसार रविवार सुबह से पानी सही दबाव के साथ सप्लाई हो रहा है और अब पेयजल आपूर्ति में किसी तरह की बाधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलकल विभाग के महाप्रबंधक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक शनिवार को बंगलागांव में आपूर्ति वाल्व खराब हो गया था। टीम ने रविवार की सुबह ही मरम्मत कार्य कर आपूर्ति बहाल कर दी। क्षेत्र में किसी भी तरह का पानी संकट नहीं था। प्रभावित क्षेत्र में जिगर कॉलोनी स्थित स्काडा, महिला थाना, बंगलागांव और दसवां घाट में स्थित नलकूप से जलापूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed