{"_id":"587fdce24f1c1b3703f00e85","slug":"nomination-tomorrow-in-second-phase-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन कल से फिर भी पार्टी दफ्तरों में पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन कल से फिर भी पार्टी दफ्तरों में पसरा सन्नाटा
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Thu, 19 Jan 2017 02:59 AM IST
विज्ञापन
Election commision
- फोटो : File Photo
चुनावी दंगल का बिगुल बज चुका है। दूसरे चरण के 11 जिलों की 67 सीटों के लिए कल (शुक्रवार) से नामांकन दाखिल किए जाएंगे लेकिन शहर में राजनीतिक दलों के कार्यालयों में अभी भी सन्नाटा पसरा है। गठबंधन की राजनीति में सपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं हो सकी है।
वहीं प्रत्याशी घोषित होने के बाद भी बसपा कार्यालय सूना है। दूसरे चरण में मुरादाबाद, बिजनौर, संभल, रामपुर, अमरोहा, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, बदायूं, सहारनपुर जिलों की 67 सीटों पर चुनाव होना है। इन सीटों के लिए 20 जनवरी से पर्चा दाखिल किए जाएंगे। प्रशासनिक स्तर से तैयारी पूरी की जा चुकी है।
उधर राजनीतिक दलों के कार्यालय गुलजार नहीं हो सके हैं। कहीं इक्का-दुक्का कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं तो कहीं पर ताला लगा है। बुधवार को चक्कर की मिलक स्थित सपा जिला कार्यालय खुला रहा है, लेकिन कार्यकर्ता नाम मात्र के दिखे।
विज्ञापन
वहीं गुरहट्टी स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय पर सन्नाटा रहा। इसकी वजह दोनों दलों की ओर से प्रत्याशी घोषित न होना बताई गई। दूसरी ओर इन दोनों दलों के कार्यालय के उलट बसपा कार्यालय का हाल और बुरा रहा।