फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   nodel officer inspection in moradabad

प्रमुख सचिव ने धरातल पर परखीं योजनाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
nodel officer inspection in moradabad
मुरादाबाद के जिला असपताल में दवाओं को चैक करते नोडल अधिकारी मनोज सिंह।
मुरादाबाद। प्रमुख सचिव समाज कल्याण और जिले के नोडल अधिकारी मनोज सिंह ने सोमवार को जिले के तूफानी दौरे पर विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत चेक की। सरकारी दफ्तरों का कामकाज देखने के बाद उन्होंने थाना और अस्पताल में भी व्यवस्थाओं का हाल देखा और फिर गांव का दौरा करने के साथ ही विकास योजनाओं का सच देखने लोकोशेड भी गए। दोपहर से शाम तक चली समीक्षा बैठक के बाद प्रमुख सचिव ने देर शाम शहर का हाल भी जाना। अलबत्ता प्रमुख सचिव को जिले में सबकुछ ठीकठाक मिला।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव मनोज सिंह सोमवार सुबह एसएसपी अमित पाठक के साथ सिविल लाइंस थाने पहुंचे और शिकायत रजिस्टर चेक करने के साथ ही अवैध शराब के खिलाफ की गई कार्रवाई पर सवाल - जवाब भी किए। बहरहाल थाने के कामकाज से वह संतुष्ट दिखे। एसएसपी ने उन्हें बताया कि क्राइम कंट्रोल के साथ ही पिछले तीन माह में महानगर में यातायात व्यवस्था में भी बड़े पैमाने पर सुधार किया गया है। सिविल लाइंस थाने के निरीक्षण के बाद नोडल अधिकारी ने रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर 200 व्यक्तियों की क्षमता की बहुमंजिला निर्माणाधीन बैरक देखी और बिल्डिंग मैटेरियल की गुणवत्ता की जांच के निर्देश दिए। बिल्डिंग का निर्माण सीएनडीएस की ओर से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने लोकोशेड पुल का भी निरीक्षण किया और सेतु निर्माण निगम के अधिकारियों से इस बारे में जानकारी ली। प्रमुख सचिव ने एक जनवरी 2020 तक पुल का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए हैं। प्रमुख सचिव ने आयुष विभाग के तहत केजीके होम्योपैथिक कालेज एवं चिकित्सालय में फिजियोलॉजी एवं बायो केमिस्ट्री विभाग के भवन निर्माण का निरीक्षण भी किया। यहां उन्होंने बोर्ड लगाकर उस पर परियोजना संबंधी जानकारियां अंकित करने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रमुख सचिव ने मुरादाबाद विकास खंड के गांव मनोहरपुर में विकास कार्यों को चेक किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मनोहरपुर पहुंचे प्रमुख सचिव ने गांव में हुए विकास कार्यों को चेक किया। गांव के पुराने जर्जर तार लटके होने की शिकायत पर उन्होंने बिजली विभाग को लाइन दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने गांव में इंटर कालेज खोलने की मांग की। प्रमुख सचिव ने डीआईओएस को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। चकरोड़ों को बंद करने की शिकायत पर उन्होंने तहसीलदार को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। महिलाओं ने गांव में गोबर पाथने की जमीन नहीं होने की समस्या उठाई। एनआरएचएम के तहत गांव में बने प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र को अभी तक हैंडओवर नहीं किए जाने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। प्रमुख सचिव ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से आयोजित सुपोषण मेला में गोद भराई कार्यक्रम एवं अन्न प्रासन कार्यकगम में गर्भवती महिलाओं को फलों की टोकरी वितरित कीं। डीएम राकेश कुमार सिंह समेत जिला स्तरीय सभी अधिकारी इस दौरान उपस्थित रहे। जिला अस्पताल पहुंचे नोडल अधिकारी ने इमरजेंसी वार्ड पहुंचकर मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं का हाल पूछा। उन्होंने अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे मे जानकारी ली और मरीजों के कंप्यूटरीकृत पंजीकरण पर जोर दिया। एमसीएच विंग पहुंचे प्रमुख सचिव ने एसएमसीयू कक्ष में जीरो से 28 दिनल तक के शिशुओं के उपचार की नि:शुल्क सुविधा को देखा। हीमोडायलिसिस यूनिट भी उन्होंने चेक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकोशेड - सोनकपुर पुल का निर्माण जल्द पूरा कराएं
मुरादाबाद। सर्किट हाउस में जिले की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रमुख सचिव मनोज सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लोकोशेड पुल चौड़ीकरण और सोनकपुर में बन रहे फ्लाईओवर का निर्माण समय से पूरा करा लें। अपराध नियंत्रण के लिए उन्होंने प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए अधिकारी गंभीरता से काम करें। प्रमुख सचिव ने रामपुर रोड पर स्थित रामगंगा पुल के बेहतर रख रखाव और मुरादाबाद को उत्तराखंड से जोड़ने वाले भोजपुर - ठाकुरद्वारा रोड पर स्थित ढेला नदी के पुल के सुरक्षित रख रखाव के निर्देश दिए। निराश्रित गौवंश के रख रखाव के लिए भी गंभीरता से काम करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed