{"_id":"63c8481e5c15fb169e5d2440","slug":"no-payment-of-goods-city-news-mbd453960494-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: निर्यातक से यूएसए भिजवा दिया 85 लाख का तैयार माल, नहीं मिला भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: निर्यातक से यूएसए भिजवा दिया 85 लाख का तैयार माल, नहीं मिला भुगतान
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाने में निर्यातक कुलीन अग्रवाल ने पिता पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि पिता पुत्र ने उनसे 85 लाख रुपये का माल तैयार कराकर यूएसए भिजवा दिया, लेकिन अब तक उन्हें भुगतान नहीं मिला है। आरोपी भी फरार हो गए हैं।
कटघर थानाक्षेत्र के पंडित नगला निवासी कुनील अग्रवाल ने बताया कि हनुमान मूर्ति तिराहे रेलवे क्रासिंग के पास निर्यात फर्म है। उन्होंने बताया कि 2021 में उनके पास ध्रुव भटनागर अपने पिता विवेक भटनागर के साथ उनके कार्यालय में मिलने आया था। आरोपी पिता पुत्र ने बताया था कि गुरुग्राम स्थित फ्यूजन कंसल्टिंग सर्विसेज नाम से उनकी एजेंसी है। वह देश के अलग अलग शहरों के निर्यातकों का माल विदेश भिजवाते हैं। पिता पुत्र ने कुनील से 85 लाख रुपये का माल तैयार करा लिया। इसके बाद कहा कि वह भविष्य में करोड़ों रुपये का निर्यात कराएंगे। पीड़ित ने गुरुग्राम में सेक्टर 37 में जाकर कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद आरोपियों ने कुनील का 85 लाख रुपये का तैयार माल यूएसए भिजवा दिया। आरोपियों ने पंद्रह दिन में पूरा भुगतान कराने का झांसा दिया था। कुनील ने गुरुग्राम जाकर देखा तो आरोपी अपना दफ्तर बंद कर फरार हो चुके थे। दोनों ने अपने मोबाइल नंबर भी बंद कर लिए हैं।
पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।