फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   No one arrest yet in case of offering mass prayers without permission in Chhajlat area of Moradabad

बिना अनुमति सामूहिक नमाज मामला: पांच दिन बाद भी आरोपियों को पकड़ न पाई पुलिस, 26 के खिलाफ दर्ज है रिपोर्ट

Mon, 29 Aug 2022 06:19 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कांठ (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, कांठ (मुरादाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 29 Aug 2022 06:19 PM IST
सार

छजलैट थाना क्षेत्र के गांव दूल्हेपुर में 24 अगस्त को एक पक्ष के लोग एकत्र होकर गांव के ही रहने वाले वाहिद पुत्र अली मोहम्मद और मुस्तकीम पुत्र शौकीन के घर पहुंचे थे। यहां सामूहिक रूप से उन्होंने नमाज अदा की थी। जब इसकी जानकारी गांव के दूसरे पक्ष के लोगों को हुई तो उन्होंने इस पर आपत्ति करते हुए पुलिस से शिकायत की थी।

विज्ञापन
No one arrest yet in case of offering mass prayers without permission in Chhajlat area of Moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुरादाबाद के छजलैट थाना इलाके में एक पक्ष के लोगों द्वारा बिना अनुमति दो घरों में सामूहिक रूप नमाज पढ़ने के मामले में दूसरे पक्ष के लोगों की शिकायत पर 16 नामजद और दस अज्ञातों व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के पांच दिन बाद भी छजलैट पुलिस किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। घरों में नमाज पढ़ाने के दोनों मुख्य आरोपी भी फरार हैं। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए दबिशें दे रही है।

विज्ञापन

मामला छजलैट थाना क्षेत्र के गांव दूल्हेपुर का है। यहां 24 अगस्त को एक पक्ष के लोग एकत्र होकर गांव के ही रहने वाले वाहिद पुत्र अली मोहम्मद और मुस्तकीम पुत्र शौकीन के घर पहुंचे थे। यहां सामूहिक रूप से उन्होंने नमाज अदा की थी। जब इसकी जानकारी गांव के दूसरे पक्ष के लोगों को हुई तो उन्होंने इस पर आपत्ति करते हुए पुलिस से शिकायत की थी। जिनमें चंद्रपाल सिंह, रामपाल सिंह, बाबूराम, रामचरन सिंह, नन्हें सिंह, मुरारी सिंह आदि एकत्र होकर छजलैट थाने पहुंचे थे और पुलिस को तहरीर देकर बिना अनुमति सामूहिक रूप से नामाज अदा करने की शिकायत की थी।

विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वाहिद, मुस्तकीम, अनवार, साईद, जाकिर, अलीशेर, रमजानी, मुस्लिम, मोहम्मद अली, ईदा, हाकामली, हनीफ, शौकीन, सलीम, नूरा, असलम सहित दस अज्ञातों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। पांच दिन होने के बाद भी छजलैट पुलिस अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिशें दे रही है। थानाध्यक्ष दीपक मलिक ने बताया कि आरोपी अभी फरार हैं उन्हें पकड़ने के लिए दबिशें दी जा रही हैं।

दो महीने पहले भी हुआ था विवाद
छजलैट थाना क्षेत्र के गांव दूल्हेपुर में कोई मस्जिद या मदरसा नहीं है। दो महीने पहले भी एक पक्ष के लोगों ने गांव के साईद पुत्र मोहम्मद नूर के घेर में सामूहिक रूप से नमाज अदा की थी। समय भी दूसरे पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताई थी। जिस पर एसडीएम जगमोहन गुप्ता की मौजूदगी में दोनों पक्षों का आपस में समझौता कराया गया था। नमाज अदा करने वालों को प्रशासन ने पांच पांच लाख रुपये से पाबंद भी किया था।

विज्ञापन

छजलैट के गांव में 24 अगस्त को बड़ी में एक पक्ष के लोग नमाज पढ़ने के लिए एकत्र हुए थे। जहां मस्जिद नहीं थी, दो घर थे। जिसमें एक वाहिद और दूसरा मुस्तकीम का था। शिकायत मिलने पर इस मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वह फरार हैं, विवेचना प्रचलित है। -संदीप कुमार आईपीएस, एसपी ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed