फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   No clue of child stolen from railway station

रेलवे स्टेशन के पास से चोरी छह माह के बच्चे का नहीं लगा सुराग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
No clue of child stolen from railway station
मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र से चोरी किए गए छह माह के बच्चे का दस दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है, जबकि इस मामले में पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। सभी टीमें अब तक खाली हाथ हैं। बच्चे को बरामद करना तो दूर पुलिस अभी ऐसा कोई सुराग भी नहीं जुटा सकी हैं जिसके आधार पर बच्चा चोरी करने वालों का कोई सुबूत हाथ लग सके।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन रोड पर पार्कर कालेज मोड़ के पास सड़क किनारे बिलारी के मकरंदपुर निवासी पप्पू अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। पप्पू ग्यारह जुलाई की रात पत्नी खुशबू, एक बेटी पूनम और बेटे आयुष, कलुआ (06 माह) को साथ लेकर सो रहा था। देर रात तीन बजे पप्पू और उसकी पत्नी जागी तो उनका छह माह का बच्चा कलुआ गायब था। उन्होंने बच्चे की काफी तलाश की, मगर उसका कहीं पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस को सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी। बच्चे की बरामदगी के लिए एसएसपी पवन कुमार की ओर से चार टीमों का गठन किया गया, मगर दस दिन बीतने के बाद भी पुलिस वहीं खड़ी नजर आ रही है जहां पहले दिन थी। दर्जनों लोगों से पूछताछ और पचास से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई। डिप्टी एसपी इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि पुलिस टीमें बच्चे की बरामदगी के प्रयास में जुटी हैं। मगर अभी तक कोई सबूत हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed