फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ninety crore rupees will improve the power system of Moradabad, Sambhal and Rampur.

Moradabad News: नब्बे करोड़ से सुधरेगी मुरादाबाद, संभल व रामपुर की बिजली व्यवस्था

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Ninety crore rupees will improve the power system of Moradabad, Sambhal and Rampur.
मुरादाबाद। बिजली निगम अब 90 करोड़ रुपये से मुरादाबाद मंडल यानी मुरादाबाद, रामपुर और संभल जिले में ओवरलोडिंग खत्म करने पर खर्च करेगा। ताकि लोगों को निर्वाध बिजली आपूर्ति मिल सके। इसके लिए विभाग ने बिजनेस प्लान तैयार कर लिया है। ओवरलोड ट्रांमफार्मरों की क्षमतावृद्धि और लाइनों को बदलने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता (वितरण) मुरादाबाद जोन अशोक कुमार चौरसिया ने बताया कि मुरादाबाद, संभल व रामपुर जिले में सभी ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि करने, कमजोर लाइनों को बदलने व नई बिजली लाइनें बिछाने की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। 33/11 केवी के उपकेंद्रों के निर्माण पर 1060 लाख रुपये, नई 33केवी लाइन निर्माण पर 4.86 लाख, 33/11 केवी के उपकेंद्रों की क्षमतावृद्धि पर 2285.89 लाख रुपये, 11केवी लाइन निर्माण व वाइफरकेशन कार्य पर 320.70 लाख, 11/0.4 केवी के उपकेंद्रों की क्षमतावृद्धि पर 1135.01 लाख, 11/0.4 केवी के उपकेंद्रों के निर्माण पर 760.61 लाख रुपये यानी कुल 5567.07 लाख रुपये व्यय किए जाने की कार्ययोजना तैयार की गई है।
विज्ञापन

इलके अलावा सुदृढ़ीकरण कार्य पर भी 2001 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। कई अन्य कार्यो को मिलाकर कुल 9098.19 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं, जिनका कार्य 30 दिसंबर तक पूरा किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
यहां करें शिकायत
33/11 केवी के उपकेंद्र बुद्धि विहार - 9759557860
33/11 केवी के उपकेंद्र दौलतबाग - 9759622493
33/11 केवी के उपकेंद्र सीतापुरी - 9058049703
33/11 केवी के उपकेंद्र जीआईसी - 8077841760
व्हाट्सएप नंबर-7859804803
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed