फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Nine pairs of festival special trains will run from October 11

इंतजाम : 11 अक्तूबर से चलेंगी नौ जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Nine pairs of festival special trains will run from October 11
Nine pairs of festival special trains will run from October 11
मुरादाबाद। आगामी माह में त्योहारों के दृष्टटिगत रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए प्लानिंग कर ली है। दशहरा-दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर रेलवे नौ जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इन ट्रेनों की शुरूआत 11 अक्तूबर से होगी और सभी ट्रेनें सप्ताह में तीन दिन चलेंगी। उत्तर रेलवे के सभी मंडलों ने रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव तैयार करके भेज दिया है।
विज्ञापन

ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए इस पर मुहर लगनी तय है। कुल 13 जोड़ी ट्रेनों का प्रस्ताव बनाया गया है। इनमें से नौ जोड़ी ट्रेनें मुरादाबाद से गुजरने वाली हैं। वहीं मुरादाबाद से जम्मू, चंडीगढ़, दिल्ली, लखनऊ, बनारस, डिब्रूगढ़ आदि दूर दराज के स्टेशनों के लिए भी आसानी से ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी। हालांकि इन ट्रेनों में सामान्य ट्रेनों की अपेक्षा डेढ़ गुना तक ज्यादा किराया हो सकता है। अभी इस प्रस्ताव को अंतिम सहमति नहीं मिली है, इसलिए इन ट्रेनों का किराये का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

यात्रियों की बात करें तो अधिकांश लोगों ने एक महीना पहले से ही दीवाली पर घर जाने के लिए ट्रेनों में बुकिंग करानी शुरू कर दी है। श्रमजीवी, शहीद, संपर्कक्रांति, सप्तक्रांति, आला हजरत, सत्याग्रह, पद्मावत एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में बुकिंग शुरू हो गई है। डीसीएम गौरव दीक्षित का कहना है कि प्रस्ताव पर सहमित बनते ही इन ट्रेनों के लिए भी बुकिंग खोल दी जाएगी। इससे मुरादाबाद मंडल के चंदौसी, हापुड़, सहारनपुर और बरेली आदि स्टेशनों के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद से गुजरेंगी ये त्योहार स्पेशल ट्रेनें
ट्रेन नंबर कहां से कहां तक
01636-35 भटिंडा-वारणसी-भटिंडा
01654-53 श्री माता वैष्णो देवी-वाराणसी-श्री माता वैष्णो देवी
01656-55 चंडीगढ़-गोरखपुर-चंड़ीगढ़
01660-59 नई दिल्ली-बरौनी-नई दिल्ली
01662-61 आनंद विहार-सहरसा-आनंद विहार
01668-67 आनंद विहार-जयनगर-आनंद विहार
01674-73 दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली
01676-75 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार
01670-69 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़-नई दिल्ली

अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed