{"_id":"62d713a6bf886a6396087523","slug":"nine-more-infected-including-district-hospital-staff-nurse-ward-boy-moradabad-news-mbd435158538","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय समेत नौ और संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय समेत नौ और संक्रमित
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में नौ और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। मंगलवार को आई सैंपलों की रिपोर्ट में जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स और वार्ड ब्वाय समेत नौ लोग संक्रमित पाए गए। पॉजिटिव मरीजों में वृद्ध महिला और किशोरी भी शामिल हैं। वहीं पेट दर्द होने अल्ट्रासाउंड कराने आई युवती संक्रमित पाई गई।
जिला अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स और वार्ड ब्वाय को बुखार और गले में दर्द की शिकायत थी। दोनों एंटीजन टेस्ट कराया तो रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। अस्पताल परिसर में रहने वाली 58 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गईं हैं। उनके परिवार के दो सदस्य पहले से संक्रमित हैं। वहीं बुद्धि विहार की रहने वाली 64 वर्षीय महिला को बुखार की शिकायत थी। जांच कराई तो वह संक्रमित पाई गईं। पाकबड़ा की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी भी पॉजिटिव है। किशोरी सर्दी जुकाम से पीड़ित थी। वहीं करूला की रहने वाली 25 वर्षीय युवती को पेट में दर्द की शिकायत थी। वह परिजनों के साथ जिला अस्पताल अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची। अल्ट्रासाउंड के बाद उसने एंटीजन टेस्ट कराया, इसमें युवती संक्रमित मिली। इसके अलावा बुद्धि विहार निवासी 55 वर्षीय कारोबारी, गाजियाबाद निवासी युवक भी संक्रमित मिले हैं।
सक्रिय मरीजों की संख्या 51 हुई
मुरादाबाद। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर अब 51 हो गई है। वहीं होम क्वारंटीन अवधि पूरी करने पर तीन मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया।
नौ में सात लोग एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव
मुरादाबाद। मंगलवार को जिले में नौ पॉजिटिव केस मिले। इसमें सात लोग एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए, जबकि एक मरीज आरटीपीसीआर और एक मरीज ट्रूनेट की जांच में संक्रमित पाया गया।