फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Nine members of a family fell ill after eating sweets

Moradabad News: मिठाई खाने से एक परिवार के नौ सदस्य बीमार

Mon, 15 Jun 2026 12:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 15 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Nine members of a family fell ill after eating sweets
बिलारी। ब्लॉक के ढकिया नरु गांव में बिक रही मिठाई खाने से गांव के ही एक परिवार के नौ सदस्य फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। सभी सदस्यों की हालत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उपचार के दौरान सभी की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

ढकिया नरु गांव निवासी विधवा सविता देवी का बेटा रूपकिशोर शनिवार शाम अपने गांव में ही एक हलवाई दुकान से सोन पापड़ी वाली मिठाई खरीदकर लाया था। देर शाम परिवार के सभी सदस्यों ने खाना खाने के बाद सोन पापड़ी खाई और सो गए। रविवार सुबह एक एक करके परिवार के सदस्यों की हालत बिगड़ने लगी। किसी को उल्टी आने लगी तो किसी को चक्कर आने लगे। पड़ोसियों ने जब घर पहुंचकर देखा कि परिवार के सभी सदस्यों की हालत बिगड़ रही है तब उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डाॅ.गीता शर्मा को सूचना दी। डाॅ.गीता शर्मा ने मौके पर जाकर देखा और 108 एम्बुलेंस तथा डायल 112 पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन

किसान देवेंद्र सिंह की विधवा सविता देवी (62) के अलावा उसका बेटा खिलेंद्र (32), रूपकिशोर (35), मोहित (23) के अलावा पुत्रवधू रेखा (32) पत्नी रूपकिशोर, गुड़िया (30) पत्नी खिलेंद्र सिंह्र,सविता देवी की पुत्री नेहा (19) व सविता देवी की रिश्तेदार चंदौसी निवासी तपस्या (20) और चाहत (12) को 108 एम्बुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी लाया गया। यहां आनन फानन में सभी को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डाॅ. राजपाल सिंह ने फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित सभी भर्ती मरीजों के विशेष उपचार के लिए दो चिकित्सकों और चार स्वास्थ्य कर्मियों को अतिरिक्त लगा दिया। सीएचसी में उपचार के दौरान चिकित्साधीक्षक ने सभी की हालत में सुधार होना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढकिया नरु गांव के एक परिवार के नौ सदस्यों के फूड प्वाइजनिंग का शिकार होने की खबर मिलते ही उद्योग व्यापार मंडल बिलारी के अध्यक्ष संजय जैन सीएचसी पहुंचे। उन्होंने भर्ती मरीजों का हाल जाना और डयूटी पर मौजूद चिकित्सकों से उनका बेहतर इलाज करने को कहा। ढकिया नरु के अनेक ग्रामीण भी पीड़ित परिजनों का हालचाल जानने सीएचसी पहुंचे।

शुरुआती लक्षण में सभी को फूड प्वाइजनिंग पीड़ित माना
बिलारी। सीएचसी बिलारी के चिकित्साधीक्षक डाॅ.राजपाल सिंह ने बताया कि शुरूआती लक्षण देखने से सीएचसी में भर्ती एक परिवार के सभी नौ सदस्यों को फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित होना माना जा रहा है। चिकित्साधीक्षक के अनुसार पीड़ितों से पूछताछ करने पर पता चला कि उन्होंने शनिवार रात गांव से ही खरीदी हुई मिठाई खाई और रविवार सुबह होते ही सभी में फूड प्वायजनिंग के लक्षण नजर आने लगे। चिकित्साधीक्षक के अनुसार सीएचसी में उपचार के दौरान सभी की हालत में सुधार है। चिकित्साधीक्षक ने क्षेत्र के लोगों को सलाह दी कि वह गर्मी के मौसम में ताजा भोजन लें और स्वच्छ पानी पिएं।


मिठाई खाने से एक ही परिवार के नौ सदस्यों के फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो जाने की खबर मिलते ही थाना बिलारी पुलिस सीएचसी पहुंची। पुलिस कर्मियों ने परिवार की मुखिया सविता देवी और परिवार के अन्य सदस्यों से यह जानकारी जुटाई कि जो मिठाई खाने से हालत बिगड़ी है वह किस दुकान से और किस समय ली गई। पुलिस ने पीड़ित परिजनों के बताए अनुसार घर में रखी बची हुई मिठाई को अपने कब्जे में ले लिया।


खाद्य विभाग ने दुकान से मिठाई के नमूने लेकर जांच को भेजे
बिलारी। खाद्य विभाग की टीम रविवार शाम ढकिया नरु गांव पहुंची और पीड़ित परिजनों द्वारा बताई गई मिठाई खरीदने संबंधी दुकान से सोन पापड़ी के नमूने लेकर जांच को भेज दिए। बिलारी के खाद्य सुरक्षा अधिकारी कृपा शंकर सिंह ने बताया कि मिठाई के नमूने लेकर जांच कराने को प्रयोगशाला में भेज दिए गए हैं। दुकानदार को दुकान में और बाहर के इलाके में विशेष सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed