फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   next five days bank will close

जरूरी काम निपटा लें, लगातार पांच दिन बंद रहेंगे बैंक

Mon, 03 Oct 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 03 Oct 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
next five days bank will close
स्टेट बैंक शाखा में मिले नकली नोट, मुकदमा दर्ज - फोटो : अमर उजाला
आठ अक्तूबर से लगातार पांच दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंकों से संबंधित अपने जरूरी काम समय रहते निपटा लें,  वरना 13 अक्तूबर को बैंक खुलने का इंतजार करना होगा। इसके अलावा भी इस महीने चार दिन और बैंक बंद रहेंगे। 
विज्ञापन


छुट्टियों की शुरुआत आठ अक्तूबर से होगी। आठ को दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं नौ को संडे है। दस को रामनवमी, ग्यारह को दशहरा और बारह को मोहर्रम की छुट्टी रहेगी। लगातार पांच दिन बैंक बंद होने से ग्राहकों को परेशानी हो सकती है। इन दिनों सारी व्यवस्था एटीएम पर निर्भर रहेगी।
विज्ञापन

 
एटीएम ऐन वक्त पर कहीं धोखा न  दे जाएं, इसलिए सात अक्तबूर तक अपने सभी जरूरी काम निपटा लें। इसके अलावा भी 16 अक्तूबर को फिर संडे पड़ रहा है। 29 को चौथा शनिवार होने के कारण छुट्टी रहेगी, वहीं तीस अक्तूबर को दीवाली है तो 31 को गोवर्धन पूजा की छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीड बैंक प्रबंधक तपेश्वर प्रसाद ने बताया कि आठ से बारह तक लगातार पांच दिन की छुट्टी पड़ रही है। इसलिए बैंक बंद रहेंगे। ग्राहक सात तक बैंकिंग संबंधित काम निपटा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed