फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   New twist in case of selling of teenage girl in Amroha

मैं बालिग हूं: 'मुझे अपनी जिंदगी से जुड़े फैसले लेने का हक है...', किशोरी के बेचे जाने के मामले में नया मोड़

Mon, 24 Jun 2024 08:46 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 24 Jun 2024 08:46 PM IST
सार

युवती ने यह भी कहा है कि किसी ने परेशान किया तो फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर लूंगी। इस दौरान युवती ने अपनी उम्र से जुड़े दस्तावेज पुलिस को दिखाए।

विज्ञापन
New twist in case of selling of teenage girl in Amroha
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

किशोरी को बेचे जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। डिडौली कोतवाली पहुंची किशोरी ने कहा कि मैं बालिग हूं... मुझे अपने जिंदगी से जुड़े फैसले लेने का पूरा हक है... मुझे बेचा नहीं गया। बल्कि, मैंने अपनी मर्जी से शादी की है और मैं अपने पति के साथ ही रहूंगी। अगर किसी ने परेशान किया तो फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर लूंगी। इस दौरान युवती ने अपनी उम्र से जुड़े दस्तावेज पुलिस को दिखाए। जिसके बाद युवती अपने पति के साथ वापस नोएडा चली गई।

विज्ञापन

ये मामला डिडौली कोतवाली से जुड़ा है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। किसान के परिवार में दो बेटियां हैं। पत्नी की मौत के बाद किसान ने दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद किसान की भी मौत हो गई। दोनों बेटियां का सौतेली मां पालन-पोषण करती है। रविवार को डिडौली कोतवाली पहुंची किसान की छोटी बेटी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 14 अप्रैल को गांव की महिला उसकी 16 वर्षीय बड़ी बहन को बहला फुसला कर नोएडा ले गई और वहां एक युवक को बेच दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उसकी युवक के साथ शादी भी करा दी। मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही उसने अपनी बहन को वापस लाने की गुहार लगाई थी। जिसके बाद पुलिस प्रकरण की जांच में जुट गई। पुलिस के बुलाने पर सोमवार को युवती नोएडा के कुछ लोगों को साथ लेकर डिडौली कोतवाली पहुंची और बेचे जाने के आरोप इनकार कर दिया।

विज्ञापन

उसने स्पष्ट कहा कि मैं बालिग हूं, मैंने शादी अपनी मर्जी से की है। इस मामले में वह किसी तरह की कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती। अब नोएडा में पति के साथ ही रहेगी। अगर किसी ने भी मेरे पति को फंसाने की कोशिश की तो मैं फंदे पर लटक कर जान दे दूंगी। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि जिस किशोरी के बेचने की बात सामने आई थी, वह बालिग है। युवती ने कोतवाली पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए हैं। उसने बयान में अपने पति के साथ रहने की इच्छा जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed