फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   New Moradabad will be the new home of MDA employees

Moradabad News: नया मुरादाबाद होगा एमडीए कर्मचारियों का नया आशियाना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
New Moradabad will be the new home of MDA employees
मुरादाबाद। कांठ रोड स्थित आशियाना कॉलोनी में रह रहे एमडीए के अधिकारी और कर्मचारियों को अप्रैल तक नया मुरादाबाद में एमडीए द्वारा उनके लिए बनाए गए आवास में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई।
विज्ञापन

नया मुरादाबाद में करीब तीन साल पहले एमडीए का कार्यालय बनाए गए नये भवन में शिफ्ट हो चुका है। एमडीए के अधिकारियों व कर्मचारियों के आवास भी कई साल पहले बनाकर तैयार कर दिए गए थे, लेकिन एमडीए के अधिकारी और कर्मचारी उसमें अभी तक शिफ्ट नहीं हो सके थे। उधर देखरेख के अभाव में करीब एक दशक पहले बनाए गए इन आवासों की भी हालत खस्ता हो गई थी। कर्मचारी और अधिकारी इसी का हवाला देकर उसमें शिफ्ट होने से कतरा रहे थे। वीसी शैलेष कुमार ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बनाए गए आवासों की मरम्मत, रंगाई पुताई करवा कर अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनवा दिया है। अब उन्होंने कर्मचारियों और अधिकारियों को उसमें शिफ्ट होने के निर्देश दिए हैं। एमडीए सचिव अंजू लता ने बताया कि मुख्य अभियंता को आवास अलाट करने की प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि अप्रैल तक सभी अधिकारी और कर्मचारी आवंटित आवास में शिफ्ट हो जाएंगे। इसके बाद उन्हें आशियाना कॉलोनी स्थित आवास खाली करना होगा। उन्होंने बताया कि नया मुरादाबाद सेक्टर-छह में कर्मचारियों और अधिकारियों के आवास बनाए गए हैं। जिसमें अवर अभियंता के 48, सहायक अभियंता के 16, अधिशासी अभियंता के आठ, मुख्य अभियंता, सचिव व वीसी का एक-एक आवास इसमें शामिल है।
विज्ञापन

कर्मचारी संयुक्त संगठन की बैठक में शिफ्टिंग को लेकर हुई चर्चा
मुरादाबाद। एमडीए कर्मचारी संयुक्त संगठन के बैनर तले प्राधिकरण कार्यालय सभागार में मंगलवार कर्मचारियों की बैठक में नया मुरादाबाद में शिफ्टिंग को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कर्मचारियों ने कहा कि नया मुरादाबाद में परिवार समेत शिफ्ट होने में उन लोगों को कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन नया मुरादाबाद क्षेत्र में जो विद्यालय हैं उनकी फीस कुछ अधिक है। जिससे कर्मचारियों पर आर्थिक भार बढ़ जाएगा। स्कूल में दाखिले को लेकर भी परेशानी हो सकती है। तय हुआ कि कर्मचारियों का एक प्रतिनिधि मंडल इस संबंध में जल्द ही वीसी से मुलाकात कर अपना पक्ष रखतेे हुए इसमें राहत दिलाने की मांग करेगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय कुमार सत्संगी ने और संचालन संगठन महामंत्री विजय दुबे ने किया।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed