{"_id":"62e2ca9427d4e542835e459b","slug":"neved-mia-attack-on-azajm-on-behalf-of-lulugroup-moradabad-news-mbd43610033","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवेद मियां ने लुलु ग्रुप के सहारे आजम पर निशाना साधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवेद मियां ने लुलु ग्रुप के सहारे आजम पर निशाना साधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। पूर्व राज्यमंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने कहा है कि लुलु ग्रुप के चेयरमैन युसूफ अली ने रामपुर में एक फैक्टरी लगाकर हजारों लोगों को रोजगार दिया हुआ है। उनका आरोप है कि आजम खां उनके खिलाफ बयानबाजी करके यह फैक्टरी बंद करवाना चाहते हैं।
पूर्व राज्यमंत्री नवेद मियां ने आरोप लगाया है कि सपा सरकार में भी आजम खां ने इस फैक्टरी को बंद कराने की कोशिश की थी। लुलु मॉल के मालिक के खिलाफ आजम खां के बयान पर नवेद मियां ने आरोप लगाया कि पहले भी आजम खां ने रामपुर के लोगों को नवाबों के खिलाफ भड़काया और यहां उनके द्वारा लगवाई गई फैक्टरियों में हड़तालें करवाईं। आखिरकार सब कारखानों में ताले डलवाकर लोगों को रिक्शा चलाने पर मजबूर कर दिया और जब लुलु ग्रुप के चेयरमैन युसुफ अली ने रामपुर में हजारों लोगों को रोजगार दे दिया तो आजम खां उनके भी दुश्मन हो गए। नवेद मियां ने कहा कि रामपुर में 2005 से स्थापित जिएक्स फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक यूसुफ अली ही हैं। इस फैक्टरी में हजारों लोगों को रोजगार हासिल है। लुलु ग्रुप ने लखनऊ में दो हजार करोड़ से मॉल बनाया है। अगला मॉल बनारस में प्रस्तावित है। वो रामपुर में भी एक और बड़ी फैक्टरी लगाकर दस हजार लोगों को रोजगार देना चाहते हैं। इसीलिए उनका विरोध किया जा रहा है।