फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Neighbor raped the woman

Moradabad News: पड़ोसी ने किया महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 08:09 AM IST
विज्ञापन
Neighbor raped the woman
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पड़ोसी पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति टाइल्स पत्थर लगाने का कार्य करता है। करीब डेढ़ माह पहले महिला पति दुबई गया है। घर में पीड़िता, उसके सास-ससुर और दो बच्चे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सास-ससुर रिश्तेदारी में गए थे। महिला बच्चों के साथ घर में अकेली थी। रात करीब आठ बजे महिला घर में ताला लगाकर आंगन में चारपाई पर सो रही थी। आरोप है कि पड़ोसी अपनी छत से कूदकर उसके घर में घुस आया। महिला ने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका मुंह दबा लिया। इसके बाद उसने महिला से दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला ने बचने का प्रयास किया तो उसने महिला की गर्दन दबा ली।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने देकर भाग गया। अगली दिन सुबह जब महिला का देवर उसके तो महिला ने घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस चौकी में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अगवानपुर पुलिस चौकी में बैठा लिया है। पुलिस का कहना था कि प्रार्थना पत्र की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article