{"_id":"65c2aed016221895ec058cdf","slug":"nehru-stadium-bijnor-won-the-match-on-the-last-ball-chanaura-news-c-284-1-smbd1011-113412-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नेहरू स्टेडियम बिजनौर ने अंतिम गेंद पर जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नेहरू स्टेडियम बिजनौर ने अंतिम गेंद पर जीता मैच
विज्ञापन
मंडी धनौरा। धनौरा सद्भावना महोत्सव के अंतर्गत चल रहे सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को बेहद रोमांचक मुकाबले में नेहरू स्टेडियम बिजनौर की टीम ने मैच की आखिरी गेंद पर नीलकंठ गजरौला की टीम को एक विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विजेता टीम के खिलाड़ी जोंटी को मैन ऑफ दि मैच चुना गया।
टॉस जीतकर नीलकंठ गजरौला ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। नीलकंठ गजरौला की टीम 153 रन पर आउट हो गई। गजरौला की ओर से सर्वाधिक 47 रन रवि ने बनाए। पारस ने 28 व आदित्य ने 23 रन बनाए। बिजनौर की ओर से जोंटी ने तीन व सुहैल ने दो विकेट लिए। जवाबी बल्लेबाजी करने आई बिजनौर की टीम की शुरुआत अच्छी रही। लेकिन मध्यम क्रम लड़खड़ा गया। लगातार विकेट गिरने से बिजनौर की टीम की आखिरी जोड़ी को आखिरी ओवर में जीत के लिए सात रन चाहिए थे पांच गेंदों पर पांच रन ही बने थे। आखिरी बॉल पर बिजनौर को जीत के लिए दो रन की आवश्यकता थी। विकेट पर मौजूद जोंटी ने आखिरी गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर भेज दिया। विजयी चौका लगते ही बिजनौर के खिलाड़ी खुशी से उछल पड़े। जोंटी को तीन विकेट व 21 रन बनाने पर मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार दिया गया। इस जीत के साथ ही बिजनौर की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई।
बीएसडी एकेडमी के निदेशक नितिन धारीवाल ने उनको पुरस्कार दिया। इससे पहले पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने टॉस कराया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर महोत्सव के अध्यक्ष डाॅ. आदित्य चौहान, गीतेश अग्रवाल, धीरज त्यागी, दीपू देवल, प्रशांक त्यागी, लक्की चौधरी आदि मौजूद थे।