फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Nawab Kazim Ali Khan will shoots calendar at Sohni Mahiwal in Pakistan

पाकिस्तान में सोहनी-महिवाल पर कैलेंडर शूट करेंगे नवाब काजिम अली खां

Tue, 13 Nov 2018 07:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Updated Tue, 13 Nov 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
Nawab Kazim Ali Khan will shoots calendar at Sohni Mahiwal in Pakistan
नवाब काजिम अली खान - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां पाकिस्तान में सोहनी-महिवाल की प्रेम कथा पर कैलेंडर शूट करेंगे। इसके लिए वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित शहर गुजरात के दौरे पर हैं। कैलेंडर शूट के लिए उन्होंने सत्तारूढ़ पीटीआई का समर्थन मिलने का भी दावा किया है। उन्हें उम्मीद है कि इससे दोनों देशों के बीच दोस्ती को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


सोहनी गुजरात के मोहल्ला बक्शुपुरा में रहती थीं। वह मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कुम्हार की बेटी थीं। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां ने वहां मौजूद सोहनी का घर देखा और फोटो शूट के लिए लोकेशन तलाश की। नवाब काजिम अली खां के मीडिया प्रभारी काशिफ अली खां ने बताया कि बुखारा से आए उजबेक व्यापारी मिर्जा इज्जत बेग से सोहनी को प्यार हुआ था। इज्जत बेग को बाद में स्थानीय लोगों ने महिवाल कहा। सोहनी और महिवाल दोनों चेनाव नदी में डूब गए।
विज्ञापन

यह जगह वर्तमान में गुजरात के पुराने शबाज ब्रिज के पास है। इस नदी में 11 वीं -12 वीं शताब्दी में बाढ़ आई थी। सिंध के गांव शदादपुर में चेनाव नदी के तट पर उनके शरीर बरामद किए गए थे और वह दोनों वहीं दफन किए गए हैं।  भारत में सोहनी-महिवाल के रोमांस पर कई सफल फिल्में बनी हैं, लेकिन पाकिस्तान में दोनों पर कैलेंडर शूट करने वाले नवाब काजिम अली खां पहले भारतीय होंगे।

उन्होंने बताया कि 2019 का यह कैलेंडर दिल्ली में लॉंच होगा, जिससे दोनों देशों के रिश्ते सुधरेंगे और गतिरोध दूर होगा।  उनका दावा है कि पाकिस्तान में शूटिंग के लिए सत्तारूढ़ दल पीटीआई का समर्थन मिला है। गुजरात के पीटीआई रहनुमा चौधरी वकार मुनीर लैंग्रियाल और चौधरी अफजल गोंडल के साथ प्रस्तावित सोहनी-महिवाल शूटिंग पर चर्चा हुई है और वह दोनों इस फोटो शूट का समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed