फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   National Family Health Survey start

तंदुरुस्ती को बनेगी नई हेल्थ पालिसी

Tue, 05 Jul 2016 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 05 Jul 2016 10:57 AM IST
विज्ञापन
National Family Health Survey start
हेल्थ पालिसी - फोटो : demo
 लोगी की बेहतर सेहत के लिए नई हेल्थ पालिसी बनाई जाएगी। इसके लिए नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-4 शुरू हो गया है। जिले में सर्वे की जिम्मेदारी लखनऊ यूनिवर्सिटी की पापुलेशन रिसर्च सेंटर (पीआरसी) को मिली है। ये सर्वे हर दस साल पर किया जाता है। सर्वे के दौरान लोगों की सेहत की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


भारत सरकार हर दस साल पर हेल्थ पालिसी में फेरबदल करती है। इसके लिए एक सर्वे कराया जाता है। इसके आधार पर ही नई हेल्थ पालिसी तय होती है। सर्वे मेेें चिह्नित किए गए इलाकों में पुरुष, महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है।
विज्ञापन


इसमें वजन, टीकाकरण, शुगर, एनीमिया आदि की जांच की जाती है। लखनऊ यूनिवर्सिटी की पीआरसी मुरादाबाद में सर्वे करेगी। पीआरसी के डिस्टिक कोआर्डीनेटर अनिल पांडेय ने बताया कि सर्वे के लिए इलाके चिह्नित कर लिए गए। सर्वे भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वे के लिए 86 इलाके चिह्नित
मुरादाबाद। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-4 के तहत जिले के 86 इलाके चिह्नित किए गए हैं। जहां पापुलेशन रिसर्च सेंटर सर्वे करेगी। इसमें 43 इलाके शहरी क्षेत्र के शामिल किए गए हैं। जबकि 43 ग्रामीण इलाके हैं।


जीरो से पांच साल के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण
मुरादाबाद। सर्वे के दौरान बाइस इलाकों में जीरो से पांच साल के बच्चों को स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इसके अलावा 26 इलाकों में 15 से 54 साल के पुरुषों की सेहत की जांच की जाएगी। जबकि सभी 86 इलाकों में 15 से 49 साल की महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed