{"_id":"69f26e9a65b52e35b0062ef9","slug":"naresh-chandra-gupta-became-the-president-of-taxation-bar-association-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-889713-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: टैक्सेशन बार एसोसिएशन के नरेश चंद्र गुप्ता बने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: टैक्सेशन बार एसोसिएशन के नरेश चंद्र गुप्ता बने अध्यक्ष
विज्ञापन
मुरादाबाद। द मुरादाबाद टैक्सेशन बार एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा के दौरान बुधवार को कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने एल्डर कमेटी की देखरेख में अध्यक्ष पद के लिए नरेश चंद्र गुप्ता का चयन किया।
द मुरादाबाद टैक्सेशन बार एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा रामगंगा विहार में बुधवार को राज्य कर विभाग के समीप हुई। सभा में पूर्व निर्धारित एजेंडे के अनुसार गत सभा की कार्यवाही और आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। इस दौरान अध्यक्ष राजकमल रस्तोगी ने सभा को संबोधित किया गया। सभा का संचालन सचिव कौशल कुमार शर्मा ने किया।
इसके बाद एल्डर कमेटी की चुनाव समिति ने 2026-27 के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें अध्यक्ष पद के लिए नरेश चंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष के लिए नवीन कुमार मिश्रा, सचिव पद पर अमर शर्मा, कोषाध्यक्ष के लिए वरुण कुमार भटनागर, सह सचिव (वरिष्ठ) के लिए नरेश सिंह, सह सचिव (कनिष्ठ) के लिए वेणु गोपाल मिश्रा शामिल हैं।
विज्ञापन
सभा में एल्डर कमेटी के सदस्य एससी विश्नोई, दिनेश चंद्रा, राजीव अग्रवाल के चुनाव संपन्न कराने पर आभार जताया गया। सभा में राजीव जौहरी, अतुल कुमार, उपदेश चंद्र अग्रवाल, ब्रिजेन्द्र जखमोला, वरुण भटनागर, संदीप गुप्ता, मनोज कुमार, ललित मोहन सक्सेना, अनुराग बरनवाल, अंकुर अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
पांच वरिष्ठ सदस्य बनाए गए
आम सभा में पांच वरिष्ठ सदस्य बनाए गए। इसमें अतुल कुमार केयूर, अतुल कुमार अग्रवाल, राजीव जौहरी, शैलेश कौशिक, अनुज खन्ना शामिल हैं। इसके साथ कनिष्ठ सदस्यों में गौरव गुप्ता, रवि वर्मा, राकेश सिंह शामिल हैं।
बार एवं बेंच के बीच समन्वय स्थापित करेंगे
नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि वह संगठन के प्रत्येक सदस्य के हितों की रक्षा करेंगे। अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए बार एवं बेंच के मध्य समन्वय स्थापित करने का प्रयास करेंगे। नए अध्यक्ष ने बताया गया कि उन्होंने एमटीबीए के सदस्यों के लिए एक बेनोवेलेंट स्कीम शुरू की है। इसमें संघ के प्रत्येक सदस्य के लिए आकस्मिक परिस्थितियों में बेनोवेलेंट फंड से 50 हजार रुपये तक की सहयोग राशि प्रदान की जाएगी। नवनिर्वाचित सचिव अमर शर्मा ने कहा कि वह कार्यपालिका द्वारा रूल ऑफ लॉ को लगातार नजरंदाज कर अपीलीय स्तर पर अनावश्यक प्रशासनिक हस्तक्षेप किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा।