फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   nandi garden will made in three district

अक्तूबर तक बनेंगे नंदी उपवन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
nandi garden will made in three district
मुरादाबाद। मंडल के तीन जनपदों अमरोहा, संभल और बिजनौर में लावारिस पशुओं के लिए तीन नंदी उपवन बनाए जाएंगे। प्रशासन का दावा है कि ये उपवन अक्तूबर तक बछड़ों और सांड़ को रखने के योग्य हो जाएंगे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि किसानों की फसलों के लिए लावारिस पशु और बंदर काफी बड़ी समस्या बने हुए हैं। लावारिस पशुओं के चलते किसानों की गाढ़ी कमाई चंद घंटों में बर्बाद हो जाती है। शासन के निर्देश पर किसानों को राहत देने के लिए मंडल के तीन जिलों में नंदी उपवन बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिए अमरोहा और बिजनौर जिले में 23-23 एकड़ भूमि और संभल में 22 एकड़ भूमि अधिगृहीत कर ली गई है। तीनों स्थानों पर जमीन के चारों तरफ खाईं खोदी जाएगी, तार बाड़ लगाया जाएगा। इसके साथ ही कटीले पौधे लगाए जाएंगे। लेपियर घास भी रोपी जाएगी। आर्चिड प्लांट लगाए जाएंगे। बिजनौर की जमीन पर बाउंड्री का काम चल रहा है। अन्य स्थानों पर भी कार्य प्रगति पर है। प्रथम फेस को अक्तूबर तक संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों ने पूरा करने का भरोसा दिया है। अक्तूबर तक बछड़े और साड़ रखने का काम शुरू कर दिया जाएगा। मंडलायुक्त का दावा है कि इस व्यवस्था से किसानों की फसलों को नुकसान से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed