Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Names of others were recorded instead of the deceased's heir.

Moradabad News: मृतक के वारिसान के बजाय दर्ज कर दिए दूसरों के नाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Names of others were recorded instead of the deceased's heir.
बिलारी। तहसील के बाकीपुर गांव में एक किसान के मृतक होने पर उसके नाम वाली कृषि भूमि में राजस्व अधिकारियों द्वारा असली वारिसान के बजाय दूसरे लोगों के नाम दर्ज कर दिए गए। विरासत के गलत आदेश का सहारा लेकर संबंधित लोगों ने कीमती जमीन को बैनामे के जरिए बेच डाला। पीड़ित भाईयों की शिकायत पर एसडीएम ने इस मामले में नायब तहसीलदार कुंदरकी को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

तहसील के पीतपुर गांव निवासी अब्दुल अजीज के नाम निकटवर्ती बाकीपुर गांव के रकबे में कृषि भूमि थी। अब्दुल अजीज की पत्नी की कोई औलाद न होने की वजह से उनके भाई कल्लू के पांचों बेटे ही उनकी देखभाल करते थे। वर्ष 2009 में अब्दुल अजीज की मृत्यू के बाद उनके पांचों भतीजों ताहिर, जुम्मा, राहिद, जाहिद और मुनाजिर ने उनके नाम और हिस्से वाली कृषि भूमि पर कब्जा कर खेती करनी शुरू कर दी है। नवंबर 2011 में पांचों भाईयों को पता चला कि उनके चाचा के नाम वाली और उनके कब्जे वाली कृषि भूमि का गलत तरीके से कोई बैनामा हुआ है।
विज्ञापन


तहसील कार्यालय से राजस्व अभिलेखों की जानकारी जुटाने के बाद ताहिर और जुम्मा आदि ने शनिवार दोपहर एसडीएम बिलारी को शिकायती पत्र दिया। जिसमें वर्ष 2010 में तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक कुंदरकी पर गलत तरीके से उनके मृतक चाचा की भूमि की वरासत दूसरे के नाम कर देने का आरोप लगाया गया। आरोप है कि इसी गलत वरासत का लाभ उठाकर आरोपी ग्राम बाकीपुर स्थित भूमि का छह नवंबर 2024 को तीन महिलाओं के नाम नियमविरुद्ध तरीके से बैनामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में मांग की गई कि पत्नी और संतान विहीन मृतक अब्दुल अजीज की गलत वरासत दर्ज करने वाले राजस्व अधिकारियों और गलत आदेश के आधार पर बैनामा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। एसडीएम विनय कुमार सिंह ने इसे गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच नायब तहसीलदार को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed