फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Muslim youth has applied for conversion in Moradabad for hindu girlfriend

मुस्लिम से हिंदू बनना चाहता है आमिर: DM से लगाई गुहार, पत्नी बोली- गर्लफ्रेंड के साथ रहने के लिए नाटक कर रहा

Tue, 11 Jul 2023 11:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 11 Jul 2023 11:23 PM IST
सार

गर्लफ्रेंड की खातिर मुस्लिम से हिंदू बनने के लिए आमिर ने डीएम से गुहार लगाई है। जिसके बाद उसकी पत्नी ने कहा कि वह नाटक कर रहा है। पत्नी ने डीएम के अलावा सीएम योगी से भी गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Muslim youth has applied for conversion in Moradabad for hindu girlfriend
आमिर और उसकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद की एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत मुगलपुरा के आमिर ने इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने के लिए डीएम से गुहार लगाई है। बताया कि वह आमिर की जगह अपना नाम अमित माहेश्वरी रखना चाहता है। पुलिस की जांच से पता चला कि आमिर एक बेटी का पिता है। आमिर की पत्नी ने बताया कि उसका पति गर्लफ्रेंड के साथ रहने के लिए धर्म परिवर्तन का नाटक कर रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से एसपी ने उसके घर पर फोर्स लगा दी है।

विज्ञापन

डीएम से लगाई हिंदू बनने की गुहार, मांगी सुरक्षा भी
मुगलपुरा प्रिंस रोड का रहने वाला आमिर गाजियाबाद की एक प्राइवेट कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत हैं। उसने मुस्लिम से हिंदू धर्म अपनाने के लिए तीन जुलाई को डीएम कार्यालय में प्रार्थनापत्र दिया था। डीएम ने इस मामले में एडीएम सिटी और एसपी सिटी को जांच करने के निर्देश दिए। पत्र में आमिर ने लिखा है कि वह हिंदू धर्म में आस्था रखता है। वह अपनी इच्छा से बगैर किसी दबाव में हिंदू धर्म अपनाना चाहता है। वह अपना नाम बदलकर अमित माहेश्वरी रखना चाहता है। उसने डीएम से सुरक्षा की भी मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने पति आमिर के खिलाफ दी डीएम कार्यालय में अर्जी
पुलिस की जांच से पता चला कि आमिर शादीशुदा है। उसकी शादी फरवरी 2022 में लाकड़ी वालान निवासी गुलशफां से हुई थी। उसकी चार माह की एक बेटी भी है। पत्नी ने बताया कि वह उसका पति कट्टर मुस्लिम है। वह हिंदुओं से नफरत करता है। लेकिन 2014 से वह एक हिंदू लड़की से बातचीत करता है। इस मामले की जानकारी मिलने पर उसने पति से पूछताछ की और विरोध भी जताया था। इसके बाद वह छिपकर बातचीत करता है। उसे पता नहीं है कि हिंदू लड़की ऐसा करने पर उसे लव जिहाद में फंसा देगी। वह हिंदू गर्लफ्रेंड के साथ घर बसाने के लिए नाटक कर रहा है। इस मामले में पत्नी ने भी डीएम कार्यालय में पति के खिलाफ प्रार्थनापत्र दिया है।

विज्ञापन

पत्नी ने मुख्यमंत्री योगी से लगाई गुहार
शहर में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आने पर आमिर घर से गायब हो गया है। वह किसी का फोन भी रिसीव नहीं कर रहा है। उसकी पत्नी गुलशफां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले में न्याय की गुहार लगाई है ताकि उसका घर उजड़ने से बच सके।

ऐसे हुई गर्लफ्रेंड से मुलाकात
आमिर की गर्लफ्रेंड कासगंज की रहने वाली है लेकिन दोनों की मुलाकात मुरादाबाद में हुई थी। गर्लफ्रेंड ने शहर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई की थी। 2014 में दोनों की दोस्ती हुई थी। वर्तमान में गर्लफ्रेंड नोएडा स्थित एक कंपनी में जॉब करती है। आमिर की पत्नी ने बताया कि आमिर अमित माहेश्वरी नाम इसलिए रखने का प्रयास कर रहा है। क्योंकि गर्लफ्रेंड का टाइटल भी माहेश्वरी है। धर्म परिवर्तन का नाटक कर रहा है।

मुरादाबाद डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि यदि कोई हिंदू से मुस्लिम या मुस्लिम से हिंदू बनना चाहता है तो उसे किसी अधिकारी के आदेश की जरूरत नहीं होती है। यह उसका निजी मामला है लेकिन जांच में आया है कि शादीशुदा आमिर नाटक कर रहा है। इस मामले में उसकी पत्नी ने भी प्रार्थनापत्र दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed