फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Muslim religious leader got angry because of playing DJ refused to teach Nikah

डीजे बजाने पर बिफरे उलमा: निकाह पढ़ाने से कर दिया इनकार, सुलह के लिए दुल्हा पक्ष को करना पड़ा ये काम

Tue, 09 May 2023 01:26 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 09 May 2023 01:26 PM IST
सार

डीजे बजने की आवाज सुनकर दुल्हन पक्ष के लोग विरोध करने लगे। किसी नागरिक ने यह खबर नगर के उलमा को दे दी। रविवार देर रात 11 बजे सभी उलमा और मस्जिदों के इमामों की एक आपात बैठक नगर की एक मस्जिद में बुलाई गई।

विज्ञापन
Muslim religious leader got angry because of playing DJ refused to teach Nikah
Moradabad News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाबंदी के बाद भी बरात में डीजे बजाने के मामले में उलमा ने न सिर्फ विरोध किया, बल्कि दूल्हे का निकाह पढ़ाने से भी साफ इनकार कर दिया। उलेमा के साथ ही दुल्हन पक्ष के लोग भी बरातियों की इस हरकत के विरोध में उतर आए। मामला बिगड़ता देख दूल्हा पक्ष के बुजुर्ग लोग सुलह को आ गए। दूल्हा पक्ष ने गलती मानते हुए माफी मांगी। जिस पर मामला सुलह हो गया। 

विज्ञापन


मामला नगर के मोहल्ला अंसारियान फुलवार रोड स्थित एक मैरिज हॉल का है। संभल के एक मोहल्ले से युवक की बरात बिलारी के एक मोहल्ले में रविवार देर रात दस बजे आई थी। फुलवार रोड स्थित मैरिज हॉल में बरात के ठहरने और स्वागत सत्कार का कार्यक्रम था। पता चला है कि मैरिज हॉल के पास बरात पहुंचने से पहले ही बरात में आए कुछ युवकों ने डीजे बजाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

डीजे बजने की आवाज सुनकर दुल्हन पक्ष के लोग विरोध करने लगे। किसी नागरिक ने यह खबर नगर के उलमा को दे दी। रविवार देर रात 11 बजे सभी उलमा और मस्जिदों के इमामों की एक आपात बैठक नगर की एक मस्जिद में बुलाई गई। बैठक में कहा गया कि बिलारी नगर में अनेक वर्षों से शादी समारोह में डीजे और बैंडबाजे पर पूरी तरह से पाबंदी है। इसके बाद भी बरात में कुछ युवकों द्वारा डीजे बजाया गया है।

उलमा ने बैठक में तय किया कि बरात में डीजे बजने पर कोई उलमा दूल्हे को निकाह नहीं पढ़ाएगा। बैठक के बाद कई उलमा मैरिज हॉल पर पहुंच गए और बरात में डीजे बजने को उलमा और नागरिकों के सर्वसम्मत फैसले के खिलाफ बताया। इस दौरान कुछ नागरिक दूल्हा पक्ष के समर्थन में आगे आ गए। इसी को लेकर मामला बढ़ गया। मौके पर जमकर हंगामा, शोर शराबा और नोकझोंक शुरू हो गई। बाद में मौलाना हसन रजा ने कहा कि जिसने ऐसा कार्य किया है वह सरेआम माफी मांगे और आगे ऐसा काम न करने का वायदा करे। 

विज्ञापन

एक वरिष्ठ उलमा से जानकारी करने पर पता चला है कि दूल्हा पक्ष के बुजुर्ग द्वारा यह कहकर माफी मांगी गई कि डीजे बजाने वाले युवक कौन थे उनकी जानकारी में नहीं है फिर भी वह ऐसा होने पर माफी चाहते हैं। यह सुनकर उलेमा ने मामला तो निपटा दिया लेकिन यह भी चेतावनी दी कि भविष्य में कहीं भी शादी समारोह में डीजे बजा तब किसी का माफीनामा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed