{"_id":"5e3088ea8ebc3e4afc08996b","slug":"murder-of-innocent-on-defecation-moradabad-news-mbd337823636","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच करने पर की थी मासूम की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौच करने पर की थी मासूम की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। मिलक के रौरा खुर्द में आठ साल के बच्चे की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी ब्लाक कर्मी अनिल को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि अमर उसकी जगह पर शौच करता था। उसने कई बार मना भी किया था, लेकिन बालक नहीं माना। 21 जनवरी की रात को भी उसने अमर को शौच करते हुए देखा तो उसे झापड़ मार दिया। इससे बालक बेहोश हो गया। इसके बाद उसने गला दबाकर बालक की हत्या कर दी। हत्याकांड का खुलासा एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने मंगलवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किया।
मिलक थाना क्षेत्र के गांव रौरा खुर्द निवासी गेंदनलाल का आठ साल का बेटा अमर सिंह 21 जनवरी (मंगलवार) को खेलने के लिये गया था। उसके बाद वह घर वापस नहीं आया। 22 जनवरी को उसका शव रौरा खुर्द नदी के किनारे पड़ा हुआ मिला था। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना का जल्द खुलासा करने के लिए एसपी ने तीन टीमों का गठन किया था। जांच के दौरान अनिल पर शक होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था। पूछताछ में उसने बच्चे की हत्या का खुलासा कर दिया। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है वह नशे का आदी है। 21 जनवरी को वह मीरगंज (बरेली) स्मैक पीने गया था। वहां पर कुछ लोगों उसके पैसे और स्मैक छीन लिया था। गुस्से में वहां से अपने गांव आ गया। उसने पुलिस को बताया कि गांव में ही मंदिर के पास नदी किनारे कुछ जगह को घेर कर चबूतरा बना रखा है। उसके बराबर में ही मोहल्ले के पानी का नाला निकलता है। आरोपी ने नाले पर कुछ दिन पहले पत्थर से स्लैप डलवाए थे। 21 जनवरी की रात को अमर स्लैप पर बैठकर शौच कर रहा था। इससे पहले उसे कई बार यहां पर शौच करने से मना किया गया था। उसको फिर से शौच करता देखकर उसे झापड़ मार दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। बाद में डर के चलते आरोपी ने गला दबाकर बालक की हत्या कर दी। शव को नदी किनारे छिपा दिया। कुछ समय बाद बालक की मां मूर्ति लड़के को तलाश करती हुई आरोपी के घर आई। इस पर आरोपी ने बालक की जानकारी होने से इनकार कर दिया। महिला के जाने के बाद ब्लॉक कर्मी ड्यूटी करने चला गया था। अगले दिन (बुधवार) की सुबह ब्लाक से ड्यूटी के बाद अमर की लाश के पास पहुंचा और अमर की लाश को नदी किनारे कुछ दूर जाकर रखीं ईंटों में छिपा दिया। लाश छिपाते समय मोहल्ले के अंकित ने देखा लिया था। एसपी ने बताया कि दर्ज मुकदमे में अनिल का नाम शामिल करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।