फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Murder of girl student missing in Kanth of up 

मुरादाबाद : कांठ में लापता मासूम छात्रा की हत्या, दुष्कर्म की आशंका, घर से तीन दिन पहले निकली थी खेलने के लिए

Sat, 25 Dec 2021 01:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कांठ (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, कांठ (मुरादाबाद) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 25 Dec 2021 01:30 AM IST
सार

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

विज्ञापन
Murder of girl student missing in Kanth of up 
कांठ में बालिका का शव मिलने के बाद मौके पर पूछताछ करते सीओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांठ थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता मासूम छात्रा की हत्या कर दी गई। शुक्रवार शाम गन्ने के खेत में मासूम का अर्धनग्न हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसके चेहरे व गले पर चोटों के कई निशान हैं। उसके अस्त-व्यस्त कपड़े देखकर दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फॉरेसिंक टीम ने मौके से नमूने जुटाए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कांठ थानाक्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक की सात वर्षीय बेटी दूसरी कक्षा की छात्रा थी। छात्रा 22 दिसंबर की शाम करीब चार बजे खेलने के लिए घर से निकली थी।,लेकिन, देर शाम तक भी वह घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुट गए थे। सफलता न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई थी। गुरुवार को मासूम के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार शाम चार बजे करीब एक किलोमीटर दूर किसान इंटर कालेज के पीछे स्थित अपने खेत पर पहुंचा। 
विज्ञापन


उसने देखा कि खून से लथपथ हालत में मासूम का अर्धनग्न शव पड़ा था। किसान के शोर मचाने पर अन्य खेतों में काम कर रहे लोग भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। बच्ची का शव मिलने की सूचना पर सीओ महेशचंद्र गौतम और थाना प्रभारी सुरेशपाल सिंह भी पुलिस बल के साथ आ गए। उन्होंने मासूम के परिजनों को मौके पर बुलाकर शव की शिनाख्त कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी का शव मिलने की सूचना पर परिवार में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने फॉरेसिंक टीम भी मौके पहुंच गई और जांच पड़ताल के बाद साक्ष्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक, मासूम के चेहरे और माथे, गले पर चोटों के निशान हैं।  मासूम के कपड़े भी अस्त व्यस्त हालत में हैं। जिससे मासूम के साथ दुष्कर्म किए जाने की भी आशंका जताई गई है। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

तीन दिन से बच्ची गायब थी। गले, चेहरे और माथे पर चोटों के निशान देखकर लग रहा है कि उसकी हत्या की गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से नमूने लिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो जाएगा।
-विद्या सागर मिश्र, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

कक्षा दो की छात्रा थी मासूम
मछली विक्रेता की बेटी कस्बे में ही घर के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा थी। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका का कहना है कि तबीयत खराब होने के कारण वह पिछले आठ दिन से स्कूल नहीं आ रही थी। उसकी मौत की सूचना काफी दुखद है। 


रंजिश से इनकार
मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतका के पिता का कहना है कि उसकी या उसके परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं है। मासूम बेटी ने किसी का क्या बिगाड़ा था। वह रो-रोकर बार बार यही दोहरा रहा था। उसकी आर्थिक स्थित काफी कमजोर है। वह बाजार में फेरी लगाकर मछली बेचते हैं। उनके पांच बेटी और चार बेटे हैं। मृतक बेटी उसकी पहली पत्नी से जन्मे बच्चों में सबसे छोटी थी। करीब छह वर्ष पहले उसकी पहली पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण मौत हो गई थी। सौतेली मां ही बच्चों की देखभाल करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed