फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Murder in Moradabad: A young man who had gone to the cemetery was stabbed with a knife, later shot in the head

मुरादाबाद में सरेआम हत्या: कब्रिस्तान गए युवक को चाकू से गोदा, फायरिंग कर भाग निकले आरोपी, इलाके में तनाव

Fri, 15 Nov 2024 03:58 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 15 Nov 2024 03:58 PM IST
सार

मुरादाबाद के नागफनी इलाके में युवक की हत्या कर दी गई है। परिजनों ने रंजिश में घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Murder in Moradabad: A young man who had gone to the cemetery was stabbed with a knife, later shot in the head
मुरादाबाद में युवक की हत्या के बाद परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

नागफनी के झब्बू का नाला स्थित सरकारी कब्रिस्तान में शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे पिता की कब्र पर फातिहा पढ़ रहे प्रॉपर्टी डीलर यूसुफ उर्फ भोला (25) की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। दिन दहाड़े इस वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी फायरिंग कर मौके से भाग गए।

विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर मोहल्ले के ही चार सगे भाई, इनके पिता और एक अन्य को नामजद करते हुए केस दर्ज करा दिया है। पुलिस का दावा है कि हत्या अवैध संबंधों में गई है। नागफनी के दौलत बाग मैराज वाली गली निवासी यूसुफ उर्फ भोला के पिता मो. रफीक की 21 अक्तूबर को मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन


उनके शव को सरकारी कब्रिस्तान में दफनाया गया था। यूसुफ उर्फ भोला शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़ने के बाद कब्रिस्तान में पिता की कब्र पर फातिहा पढ़ने गया था। दोपहर करीब ढाई बजे वह फातिहा पढ़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूसुफ के भाई मो. मोहसिन ने बताया कि इसी दौरान दौलत बाग अंडे वाली गली निवासी कुछ लोग आए। उन्होंने यूसुफ पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले करने शुरू कर दिए। जिसमें वह लहूलुहान हो गया। इसी बीच मौके पर भीड़ आई तो आरोपी फायरिंग कर भाग गए।

इस घटना से मौके पर सनसनी फैल गई घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित परिजन और अन्य लोग पहुंचे। सभी ने घायल यूसुफ को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी कुमार रण सिंह समेत अन्य अधिकारी मौकेपर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम बुला ली। टीमों ने जांच पड़ताल की। एसपी सिटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed