फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Murder accused shot due to rivalry in Moradabad

Moradabad: दुर्गा मंदिर के पास हत्यारोपी को मारी गोली, रंजिश के चलते हुआ हमला, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 14 May 2024 11:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 14 May 2024 11:24 PM IST
सार

शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठे हो गए। इसी बीच आरोपी मौके से भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली प्रभारी उषा मलिक मौके पर पहुंच गईं और पीड़ित से घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
Murder accused shot due to rivalry in Moradabad
हमलावरों ने पीठ में मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र में दुर्गा मंदिर के पास मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे हत्यारोपी महेश यादव को दो लोगों ने गोली मार दी। पीठ में गोली लगने से वह घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची और घायल का जिला अस्पताल मेडिकल कराया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। आस-पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन


2022 में दिवाली की रात कोतवाली के कंजरी सराय में हिस्ट्रीशीटर कल्लू उर्फ छोटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कंजरी सराय निवासी महेश यादव और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। कल्लू के भतीजे देवी दास ने केस दर्ज कराया था। पुलिस ने महेश यादव और अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया था। जुलाई 2023 में महेश जमानत पर जेल से रिहा हुआ था। 
विज्ञापन


इसके बाद वह अपने परिवार के साथ सिविल लाइंस के हरथला में रह रहा था। महेश यादव ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह अपनी पत्नी के साथ कंजरी सराय वाले मकान की साफ सफाई करने आया था। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह हरथला लौट रहा था। वह बाइक लेकर दुर्गा मंदिर पर खड़ा था। जबकि उसकी पत्नी हेलमेट लेकर पीछे से आ रही थी। इसी दौरान कल्लू का लड़का सतीश उर्फ हैप्पी और उसका भतीजा देवीदास आ गए। उन्होंने तमंचे से महेश यादव पर गोली चलाई। महेश का कहना है कि उसने अपना सिर बचा लिया। जिस कारण गोली उसकी पीठ को घायल करते हुए निकल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महेश के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग इकट्ठे हो गए। इसी बीच आरोपी मौके से भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली प्रभारी उषा मलिक मौके पर पहुंच गईं और पीड़ित से घटना की जानकारी ली। इसके बाद आस पड़ोस के कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। इंस्पेक्टर उषा मलिक ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। दोनों पक्षों में पहले से रंजिश चल रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed