फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   muradabad bana champion

मुरादाबाद बना चैंपियन, रिमझिम ने जीता दर्शनों का दिल

Sat, 18 Nov 2017 12:24 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 18 Nov 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
muradabad bana champion
रेस कोर्स - फोटो : amar ujala
डा. बीआर अंबेडकर पुलिस अकादमी का मैदान शुक्रवार शाम दर्शकों की भीड़ से खचाखच भरा हुआ था। इसी बीच पिछले साल क ा सिक्स बार प्रतियोगिता का चैंपियन रिमझिम मैदान में पहुंचा। घोड़ा फर्राटे भरने को बेताब था।
विज्ञापन


हरी झंडी मिलते ही सवार मुकेश बाबू ने कमान ढीली छोड़ी तो रिमझिम सभी छह बाधाओं को फांदते हुए दोबारा सिक्सबार प्रतियोगिता का चैंपियन बन गया। मुकेश बाबू और रिमझिम के बीच जबरदस्त तालमेल देखकर दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों की तालियों से मैदान गूंज उठा।
विज्ञापन


इसी के साथ मुरादाबाद की टीम प्रतियोगिता में ओवर आल चैंपियन का खिताब अपने नाम करने में कामयाब हो गई। जबकि आगरा जोन की टीम दूसरे नंबर पर रही और उसे उप विजेता चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अकादमी के मैदान में 14 नवंबर 2017 से 21 वीं वार्षिक उत्तर प्रदेश पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता का आयोजन शुरू किया गया था। शुक्रवार को समापन के मौके पर टेंट पैगिंग व्यक्तिगत, शो जम्पिंग मीडियम नार्मल एवं शो जम्पिंग ओपन सिक्स बार प्रतियोगिता कराई गई।

टेंट पैगिंग प्रतियोगिता में प्रशिक्षण जोन मुरादाबाद, वाराणसी, फैजाबाद, आगरा, इलाहाबाद एवं लखनऊ के प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें रानी घोड़ी पर सवार लखनऊ जोन के कांस्टेबल सतेंद्र मिश्रा प्रथम रहे। शो जम्पिंग मीडियम नार्मल प्रतियोगिता में प्रशिक्षण जोन मुरादाबाद के भगवान सिंह मोन्टीना पर सवार होकर अव्वल रहे।

दोपहर बाद ओपन सिक्सबार प्रतियोगिता आयोजित कराई है। इस प्रतियोगिता को रिमझिम के शानदार प्रदर्शन ने खास बना दिया। पिछले साल की चैंपियन रिमझिम अपने बेहतरीन अंदाज में मैदान पर फर्राटे भरते हुए पहुंचा तो दर्शक झूम उठे।

रिमझिम ने एक के बाद एक सभी छह बाधाओं को छलांग लगाते हुए पार कर लगातार दूसरे साल भी सिक्सबार का खिताब जीतने में कामयाब हो गई। इसके साथ ही प्रतियोगिता में आयोजकों मुरादाबाद की टीम को ओवर आल चैंपियन घोषित कर दिया। जबकि उप विजेता का खिताब आगरा जोन की टीम के नाम रहा।

मुख्य अतिथि आईजी एनवी एंटनी देव कुमार ने विजेता और उप विजेता टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। देर शाम तक मैदान में एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। जबकि दर्शकों ने मैदान में रिमझिम के साथ सेल्फी लीं।

आज के युग में भी घोड़े उपयोगी
मुरादाबाद। आईजी एलवी एंटनी देव कुमार ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई दीं। कहा कि आज के युग में भी घोड़ों का बहुत महत्व व उपयोगी हैं। पूर्व में घोड़ा का उपयोग अधिक किया जाता था। लेकिन वाहनों के अधिक साधन होने के बाद भी उनका उपयोग कम नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के आधार पर ही पटना में होने वाली अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की टीम का चयन किया जाएगा।

पूरी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले घोड़े और सवार का चयन भी किया गया। मुरादाबाद के मोन्टीना को सर्वश्रेष्ट घोड़ा व दिलशान को सर्वश्रेष्ट सवार चुना गया। मुख्य अतिथि ने घोड़े पर झूल डालकर सम्मानित किया गया। जबकि सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सवार दिलशाद को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

 राजस्थान से शुरू हुआ फिल्म ‘पद्मावती’ का विरोध मुरादाबाद तक पहुंच गया है। शुक्रवार को राजपूत करणी सेना ने डीएम को ज्ञापन सौंप कर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर फिल्म का प्रदर्शन नहीं रोका गया तो बवाल होगा। जिसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।

एक दिन पहले ही राजस्थान में करणी नेता के नेता ने चेतावनी दी थी फिल्म की रिलीज हुई तो अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की नाक काट ली जाएगी और निर्देशक का सिर कलम कर लिया जाएगा। फिल्म को लेकर गहराए विवाद की लपटें मुरादाबाद तक पहुंच गई हैं। शुक्रवार को राजपूत करणी सेना ने डीएम को ज्ञापन दिया।

जिसमें बताया गया है कि फिल्म निर्माण में इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है। जिससे राजपूत समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। अगर इस फिल्म का प्रदर्शन नहीं रोका गया तो हालात बहुत खराब होंगे। राजपूत करणी सेना के जिला प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अभी तो निकाय चुनाव चल रहे हैं।

इस लिए शांति पूर्ण तरीके से ज्ञापन दिया गया है। अगर फिल्म रिलीज पर रोक नहीं लगाई गई तो बवाल होगा और सिनेमा घरों में तोड़फोड़ की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में  आशीष सिंह, अनिल कुमार सिंह, राघव, गौरव सिंह, राजेश सिंह मौजूद रहे।


 क्षत्रिय अधिवक्ता संघ ने डीएम को ज्ञापन देकर फिल्म रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। संघ ने कहा फिल्म में इतिहास के छेड़छाड़ की गई है। इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए। साथ ही फिल्म निर्माता को सलाह दी गई कि उन्हें इतिहास पढ़ना चाहिए। ज्ञापन पर अधिवक्ता जितेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र भदौरिया, सौरभ सिंह, राघवेंद्र राघव, राजेश ठाकुर विशेष चौहान के हस्ताक्षर हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed