फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: When clerk asked for his wages, he shot labourer, he died after being shot in stomach

Moradabad: मजदूरी के रुपये मांगने पर मुंशी को आया गुस्सा, मजदूर पर चला दी गोली... पेट में लगने से माैत

Thu, 03 Apr 2025 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अगवानपुर (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, अगवानपुर (मुरादाबाद) Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 03 Apr 2025 02:32 AM IST
सार

मजूदरी मांगने पर बदायूं निवासी को एक फैक्टरी के मुंशी ने गोली मार दी। अचानक हुई घटना से प्लांट में हड़कंप मच गया। घायल हो आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी माैत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Moradabad: When clerk asked for his wages, he shot labourer, he died after being shot in stomach
गोली लगने से संजीव की माैत - फोटो : संवाद

विस्तार

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के भटावली स्थित बिल्ड ग्राफ्ट प्लांट में मजदूरी मांगने मुंशी ने बदायूं निवासी मजदूर संजीव यादव (26) को गोली मार दी। गोली लगने से मजदूरी की माैत हो गई। परिजनों ने पैसे मांगने पर मुंशी पर गोली मारने का आरोप लगाते हुए सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


बदायूं के सिविल लाइंस क्षेत्र के सेजनी निवासी संजीव यादव मजदूरी करते थे। 16 जनवरी 2024 से भटावली की बिल्डग्राफ्ट इंफ्रा प्लांट में मजदूरी कर रहे थे। उनके साथ गांव के अन्य युवक भी काम करते थे। साथ काम करने वाले फुफेरे भाई हरेंद्र यादव ने बताया कि बुधवार करीब 11 बजे दोनों भाई मुंशी से मजदूरी के पैसे मांगने गए थे।
विज्ञापन


इस दौरान ऑफिस के सामने गाड़ी में प्लास्टिक के पाइपों से लदी खड़ी थी। मुंशी ने पहले गाड़ी से पाइप उतरने को कहा। संजीव ने पहले पैसे देने की बात कही। इस पर मुंशी अनूप को गुस्सा आ गया। आरोप है कि मुंशी ने अपनी अंटी से रिवाल्वर निकालकर संजीव पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंशी की रिवाल्वर से चली गोली संजीव के पेट में जा घुसी। इससे संजीव लहूलुहान हो गया। उसकी हालत देखते प्लांट में काम कर रहे सभी लोग घबरा गए। प्लांट मालिक और संजीव के साथी गाड़ी से उसे कांठ रोड के कॉसमॉस अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद उसका शव मोर्चरी में रखवा दिया। सूचना मिलने पर संजीव की पत्नी अपनी वर्षीय बेटी कुमकुम, बेटा अनुभव और अनिकेत समेत अन्य परिजन के साथ पहुंच गईं। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

छोटे भाई के पैर में सेप्टिक होने पर पैसे की थी जरूरत

संजीव के छोटे भाई सत्यवीर के पैर में सेप्टिक हो गई है। उसके इलाज के लिए संजीव को पैसे की जरूरत थी। इसके लिए वह मुंशी के पास पैसे मांगे के लिए गया था। मुंशी ने पैसे देने के बजाय गोली मार दी। घटना से मां जलधारा, भाई आशीष समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed