फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Munna Bhai, who ran a nursing home on a fake degree, arrested

Moradabad News: फर्जी डिग्री पर नर्सिंग होम संचालित करने वाला मुन्ना भाई गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Munna Bhai, who ran a nursing home on a fake degree, arrested
कांठ। बिना रजिस्ट्रेशन अवैध रूप से नर्सिंग होम संचालित करने और फर्जी डिग्रियों के आधार पर खुद को एमबीबीएस एमएस जनरल सर्जन बताकर लोगों के ऑपरेशन करने वाले मुन्ना भाई को पुलिस ने चार माह बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


कांठ नगर में मिश्रीपुर-बेगमपुर रोड पर मेडिकेयर नर्सिंग होम के अवैध रूप से चलने की शिकायत पर 24 सितंबर 2024 को सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने जांच के लिए एसीएमओ डॉ. संजीव कुमार बेलवाल को टीम के साथ मौके पर भेजा था। यहां जांच में मौके पर कोई भी प्रशिक्षित चिकित्सक नहीं मिला था। नर्सिंग होम संचालक थाना कोतवाली रामपुर के शाहबाद गेट सेंट्रल कॉलोनी निवासी मोहम्मद राशिद मौके पर नहीं मिला था। जांच की गई तो आठ मरीज नर्सिंग होम में भर्ती मिले थे। जिनमें से तीन के ऑपरेशन भी किए गए थे। इस नर्सिंग होम का सीएमओ ऑफिस में रजिस्ट्रेशन नहीं था। नर्सिंग होम का ही एक मेडिकल स्टोर भी संचालित मिला था। यहां मिले लेटरपैड और नर्सिंग होम के बोर्ड पर डॉ. मोहम्मद राशिद एमबीबीएस एमएस जनरल सर्जन सहित कई उपाधि भी लिखी हुई मिली थीं। एसीएमओ डॉ. संजीव कुमार बेलवाल और उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने नर्सिंग होम को तत्काल प्रभाव से सील करते हुए 26 सितंबर 2024 को कांठ थाने में तहरीर देकर मोहम्मद राशिद सहित कई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

तभी से कांठ पुलिस इस मामले की विवेचना कर रही थी। जिसमें अब पाया गया कि मोहम्मद राशिद के पास एमबीबीएस एमएस जनरल सर्जन की कोई डिग्री नहीं है। रविवार को कांठ पुलिस ने उसे चार माह के बाद गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। विवेचक एसआई लईक अहमद ने बताया कि पकड़ा गया मोहम्मद राशिद पूरी तरह से झोलाछाप और मात्र 12वीं क्लास पास है। वह फर्जी डिग्रियों के आधार पर नर्सिंग होम संचालित कर लोगों के ऑपरेशन कर उनके जीवन से खुला खिलवाड़ कर रहा था। कांठ सहित वह कई स्थानों पर फर्जी ढंग से अस्पताल और अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित कर रहा था। उसके खिलाफ रामपुर के थाना सिविल लाइन में भी पहले से ही धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed