फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Municipal elections: social media's ruckus will be banned

निकाय चुनाव: सोशल मीडिया के बवाली किए जाएंगे पाबंद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections: social media's ruckus will be banned
मुरादाबाद। निकाय चुनाव में प्रत्याशी दो तरीके से अपना-अपना प्रचार करने में जुटे हैं। एक तरफ तो वो डोर टू डोर लोगों से संपर्क कर रहे हैं तो दूसरी तरफ उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रचार की जिम्मेदारी आईटी सेल को सौंपी है। पुलिस ने प्रत्याशी उनके समर्थकों के सौ एकाउंट चिह्नित किए हैं। जिस पर पुलिस की स्पेशल टीम लगातार निगरानी कर रही है। इस पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक मैसेज और वीडियो पोस्ट करने वालों को भी पाबंद किया जाएगा।
विज्ञापन

निकाय चुनाव को शांति पूर्ण संपन्न करने के लिए पुलिस प्रशासन जुट गया है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस 25 हजार ऐसे लोगों को पाबंद किया है। जिनसे चुनाव में शांतिभंग कर खतरा है। इसके अलावा अब तक नौ हजार लाइसेंसी असलहे भी जमा कराए जा चुके हैं। 15 गैंगस्टर को चिह्नित करते हुए उनके खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

थानों में कार्रवाई करने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। ऐसे अराजकतत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है, जो भ्रामक व झूठी सूचनाओं की मदद से शांति व सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे सकते हैं। फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर नजर रखने के लिए सोशल मीडिया सेल का गठिन किया गया है। इसके अलावा प्रत्याशी और उनके समर्थकों के सौ से ज्यादा एकाउंट को चिह्नित किया गया है। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि सोशल मीडिया की निगरानी की जा रही है। कोई गलत मैसेज करेगा तो उसे भी पाबंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





अति संवेदनशील बूथों पर रहेगी पीएसी : जनपद में जिला प्रशासन ने 24 अति संवदेनशील बूथों को चिह्नित किया है। इन बूथों की सुरक्षा के मद्देनजर क्लस्टर मोबाइल, क्यूआरटी, मोटर साइकिल मोबाइल, स्ट्राइकिंग रिजर्व की व्यवस्था की गई है। संवेदनशील बूथों की लगातार निगरानी होगी। यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। दो सौ मीटर की परिधि में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।


जिले में रहेगी फोर्स : मुरादाबाद में चुनाव कराने के लिए पीलीभीत व शाहजहांपुर से 180 दरोगा और इंस्पेक्टर, 795 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, 1790 होमगार्ड के जवान, दो कंपनी व दो प्लाटून पीएसी, एक कंपनी बीएसएफ के जवान मिले हैं। इसके अलावा मुरादाबाद में तैनात 356 निरीक्षक व उपनिरीक्षक, 1396 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, 850 ग्राम चौकीदार, 350 पीआरडी के जवानों की तैनाती भी निकाय चुनाव में ड्यूटी रहेगी। जनपद के 56 ऐसे विद्यालयों में फोर्स को ठहराने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed